फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Police found the victim in the naked beating case in Sagar, viral video ten months old

MP News: सागर में निर्वस्त्र पिटाई कांड में पुलिस ने पीड़ित को ढूंढ निकाला, वायरल वीडियो दस महीने पुराना

Mon, 10 Jul 2023 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 07:24 PM IST
सार

सीधी पेशाब कांड पर गर्माई सियासत के बीच सागर में बेरहमी से युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर पीड़ित की पहचान कर ली। अब उससे आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Police found the victim in the naked beating case in Sagar, viral video ten months old
जिस युवक को निर्वस्त्र कर पीटा गया, पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर में निर्वस्त्र करके युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सामने आने के बाद मोतीनगर थाना पुलिस ने एक्टिव नजर आई। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर पीड़ित की पहचान कर ली है। पीड़ित सागर के मकरोनिया के बड़तूमा का रहने वाला है। ये भी पता चला है कि वायरल वीडियो करीब 10 माह पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीधी पेशाब कांड पर गर्माई सियासत के बीच सागर में बेरहमी से युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर पीड़ित की पहचान कर ली। पीड़ित मनोज अहिरवार के बयान के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। इस पूरे मामले में मोतीनगर थाना प्रभारी मानस द्विवेदी का कहना है वीडियो प्रकाश में आया था। एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई, उसका वीडियो बनाया गया। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन


आरोपियों को भी जल्द पकड़ेंगे
पुलिस ने फरयादी और आरोपियों की तलाश के प्रयास किए गए। इसमें पीड़ित की तलाश कर ली गई। उसे थाने बुलवाकर पूछताछ की जा रही है। फरयादी से प्रारंभिक तौर पर पूछताछ चल रही है। अक्टूबर 2022 में रात के समय कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की थी। पीड़ित का मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस आरोपियों को भी जल्द पकड़ लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed