फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Police did such a thing that NRI elderly women from London said- Thank you Indian Police

MP News: पुलिस ने किया ऐसा काम कि लंदन से आई NRI बुजुर्ग महिलाएं बोलीं- थैंक्यू इंडियन पुलिस

Wed, 14 Jun 2023 11:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 11:28 PM IST
सार

खंडवा पुलिस की तारीफ लंदन से आई तीन बुजुर्ग महिलाओं ने की है। ये सभी महिलाएं ग्रुप के साथ ओंकारेश्वर के दर्शन करन पहुंची थीं, पर रास्ता भटक गई थीं और इनके मोबाइल भी गाड़ी में ही थे। पुलिस ने इन्हें अपने ग्रुप से मिलवा दिया। 

विज्ञापन
MP News: Police did such a thing that NRI elderly women from London said- Thank you Indian Police
तीन एनआरआई महिलाओं की खंडवा पुलिस ने मदद की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश स्थित भगवान ओमकार की तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर आईं तीन सीनियर सिटीजन एनआरआई महिलाएं अपने साथियों और ट्रेवल्स से बिछड़ गईं। परेशान होती महिलाओं की खंडवा के मान्धाता थाने की पुलिस ने मदद की और उन्हें अपने बिछड़े साथियों से मिलवा भी दिया। 
विज्ञापन


दरअसल लंदन इंग्लैंड की रहने वाली कुछ एनआरआई सीनियर सिटीजन महिलाएं भारत में तीर्थ स्थानों पर दर्शन करने आई थी। जब वे ओंकारेश्वर पहुंचीं तो उनमें से तीन बुजुर्ग महिलाएं अपने साथियों से बिछड़ कर किसी तरह थाने पहुंच गईं। ऐसे में थाने में मौजूद जवान ने उन्हें न सिर्फ दिलासा दिया बल्कि टेक्नोलॉजी को मदद लेकर गूगल की मदद से उनके ट्रेवलर का नंबर ढूंढ कर इन्हें बिछड़े हुए साथियों से मिलवा भी दिया। अपने साथियों से मिलने के बाद परेशान हाल बुजुर्ग एनआरआई महिलाओ ने भारत की पुलिस का धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां की पुलिस बहुत अच्छी और मददगार है। 
विज्ञापन


तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर में बुधवार दोपहर लंदन के रहने वाली तीन  एनआरआई सीनियर सिटीजन महिलाएं परेशान होकर थाना मांधाता थाने पहुंचीं।  उन्होंने थाने पहुंचकर बताया कि वे तीनों ओंकारेश्वर दर्शन करने आज ही अहमदाबाद की चारभुजा ट्रेवल्स से आई थीं। दर्शन के बाद वे रास्ता भटक गईं और उनके मोबाइल फोन गाड़ी में रखे होने से किसी का कॉन्टैक्ट नंबर भी उन्हें याद नहीं है। उन्होंने अपना नाम गुलाश बा पति खोदूधर जेठवा (80), विजया बेन पति लक्ष्मण भाई (74) और भगवती बा पति किरीट सिंह जडेजा (66) बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांधाता पुलिस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवान धनगर ने सत्कार के साथ बैठाते हुए महिलाओं की पूरी बात सुनकर गूगल के माध्यम से अहमदाबाद की चारभुजा ट्रेवल्स का नंबर पता कर उनसे संपर्क किया। ट्रेवल्स ने भी सहयोग करते हुए ड्राइवर का नंबर दे दिया। और इस तरह प्रधान आरक्षक की सूझबूझ से कुछ ही समय में अपनो से बिछड़ी तीन एनआरआई सीनियर सिटीजन महिलाओं को मिलवा दिया गया। अपनों से मिलने पर तीनों महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंडिया की पुलिस को धन्यवाद कहा।


एनआरआई  महिला विजया बेन और भगवती बा ने बताया कि हम लंदन में रहते हैं। यहां तीर्थ स्थानों पर दर्शन करने आए हैं। हमने अहमदाबाद से एक वाहन बुक किया था। ओम्कारेश्वर भगवान के दर्शन करने के बाद हम लोग हमारे साथियों से बिछड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed