{"_id":"641128633a1c825163068407","slug":"mp-news-pieces-of-the-dead-body-of-the-missing-girl-found-in-the-field-since-march-8-dogs-were-scratching-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खेत में मिले 8 मार्च से लापता बच्ची के शव के टुकड़े, कुत्ते नोच रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खेत में मिले 8 मार्च से लापता बच्ची के शव के टुकड़े, कुत्ते नोच रहे थे
Wed, 15 Mar 2023 07:37 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 15 Mar 2023 07:37 AM IST
सार
रीवा में 10 वर्षीय बच्ची के शरीर के टुकड़े खेत में मिले हैं। बच्ची 8 मार्च से लापता थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
खेत में बच्ची के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के एक खेत में बच्ची के शरीर के अंग मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के अंगों को कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला है कि बच्ची 8 मार्च को लापता हो गई थी। पुलिस छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला रीवा जिले के बैकुंठपुरी थाना इलाके में आने वाले पथरी गांव का है। सूचना पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने जानकारी दी कि 10 वर्षीय बच्ची आठ मार्च की शाम को लापता हुई थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के ही एक खेत में किसी बच्ची के शरीर के टुकड़े मिले हैं, जिन्हें कुत्ते नोच रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग के सिर-पैर जब्त किए। पूछताछ और जांच में पता चला कि ये टुकड़े उसी बच्ची के हैं, जो गुमशुदा थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।