{"_id":"6310362f9631a52a6c4a7cc4","slug":"mp-news-order-to-stop-appearing-for-75-less-attendance-in-bhopal-manit-students-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल के मैनिट में 75% कम अटेंडेंस पर परीक्षा देने से रोकने का आदेश, छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल के मैनिट में 75% कम अटेंडेंस पर परीक्षा देने से रोकने का आदेश, छात्रों का हंगामा
Thu, 01 Sep 2022 10:24 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:24 AM IST
सार
देश के बड़े संस्थानों में शामिल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने प्रबंधन के 75% से कम अटेंडेंस होने पर परीक्षा देने से रोकने के आदेश का विरोध किया है।
विज्ञापन
मैनिट में छात्रों का प्रबंधन के खिलाफ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनिट परिसर में बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। उन्होंने मैनिट प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। दरअसल, प्रबंधन ने परीक्षा में बैठने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य का आदेश जारी किया है। इस आदेश पर छात्र-छात्राओं का कहना है कि अलग-अलग एक्टिविटी के कारण स्टूडेंट्स की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है।
छात्रों की आपत्ति है कि ऐसी स्थिति में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अटेंडेंस होना मुश्किल है। इसे लेकर छात्रों ने बुधवार को प्रबंधन से बातचीत की। यह बातचीत किसी नतीजे तक पहुंचने में नाकाम रही। इसके बाद छात्र-छात्राएं परिसर में एकजुट होकर नारेबाजी करने लगें। प्रंबधन ने छात्र-छात्राओं को विकल्प दिए हैं कि अटेंडेंस पूरी नहीं होने वाले स्टूडेंट सेमेस्टर खत्म होने तक 75% अटेंडेंस पूरी करें। दो सितंबर तक चलने वाले मिनी टेस्ट में शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राएं के लिए अलग से मिनी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यदि छात्र-छात्राएं किसी प्लेसमेंट एक्टिविटी या किसी आधिकारिक गतिविधि में लगे हैं तो उन्हें संबंधित फैकल्टी इंचार्ज या टीपीओ से वेरिफाई कराकर परमिशन लेनी होगी। ऐसे मामले में प्रबंधन विचार करेगा। छात्र-छात्राएं की मांग है कि मिनी टेस्ट में सभी को शामिल होने दिया जाए।