{"_id":"63513d580d4e251f2007e73b","slug":"mp-news-order-of-cm-shivraj-october-salary-will-be-released-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज का आदेश, दीपावली से पहले जारी होगा अक्टूबर का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज का आदेश, दीपावली से पहले जारी होगा अक्टूबर का वेतन
Thu, 20 Oct 2022 07:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 20 Oct 2022 07:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी सार्थियों को दीपावली की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार दीपावली से पहले अक्टूबर माह का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन देने का ऐलान किया है। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले अक्टूबर माह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी सार्थियों को दीपावली की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
विज्ञापन
प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन मिलेगा। सीएम के ट्वीट के बाद आयुक्त कोष और लेखा ने इसके आदेश जारी कर दिए। इसमें कोषालय के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासकीय सेवकों को वेतन भुगतान 24 अक्टूबर से पहले किया है। इसलिए सभी कोषालय अधिकारी आहरण वितरण अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित करें।
विज्ञापन
आदेश में 22 अक्टूबर को भी सभी कोषालय खुलने के संबंध में निर्देश दिए है। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों को भी अक्टूबर माह का पारिश्रमिक/मानदेय दीपावली पर्व के पहले देने के निर्देश जारी किए गए है।
