{"_id":"631058ad97930f660157ae8b","slug":"mp-news-on-three-consecutive-murders-in-sagar-the-home-minister-said-put-the-police-on-alert-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर में लगातार तीन मर्डर पर गृहमंत्री बोले पुलिस को अलर्ट मोड पर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर में लगातार तीन मर्डर पर गृहमंत्री बोले पुलिस को अलर्ट मोड पर किया
Thu, 01 Sep 2022 01:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सागर में लगातार तीन हत्याओं से दहशत का माहौल है। इन घटनाओं को सीरियल किलर के अंजाम देने की बात कही जा रही है। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस को अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को सागर में हो रही लगातार हत्याओं को लेकर कहा कि मेरी पुलिस अधीक्षक से बात हुई है। संपूर्ण पुलिस को अलर्ट मोड पर किया हुआ है। इसके साथ-साथ रात्रि गश्त और चौकीदारों को भी अलर्ट मोड पर किया है। जनजागरण भी किया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी अलग-अलग जगह के निकाले गए हैं। एक दो जगह सीसीटीवी फुटेज में कोई व्यक्ति दौड़ता और भागत दिखा है। मुझे लगता है कि बहुत जल्द ही इसके निष्कर्ष पर हम आ जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि प्राथमिक तौर पर सामने आ रहा है कि कोई एक ही व्यक्ति इसको कर रहा है। लेकिन जब तक पकड़ा नहीं जाता तब तक कुछ भी कहना भ्रम पैदा करेगा या जल्दबाजी होगी।
बता दें सागर में 27 अगस्त को पहली हत्या कल्याण सिंह लोधी की गई है। कारखाने में चौकीदार कल्याण सिंह के सिर पर सोते समय हथौड़ा से वार किया गया। दूसरी हत्यार आर्ट एंड कामर्स कॉलेज की चौकीदार की 29 अगस्त को हुई। यहां पर शंभूदयाल दुबे के सिर पर सोते समय पत्थर पटका गया। तीसरी हत्या एक निर्माणीधीन मकान के चौकीदार मंगल अहिरवार के ऊपर सोते समय फावड़े से हमला किया गया। यह सभी घटना रात 1 से 4 के बीच की गई।