फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: On-duty forest guard dies under suspicious circumstances

MP News: ऑनड्यूटी वन रक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव को पीएम को भेज फॉरेस्ट और पुलिस जांच में जुटी

Tue, 14 May 2024 10:29 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 10:29 AM IST
सार

ग्राम जामुन चूहा से होते हुए बैलकुंड जाते वक्त पानी पीने के लिए दुड़हा मोड स्थित दुकान में रुके 36 वर्षीय राजेश पटेल की बैठे-बैठे ही अचानक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाते हुए उसे कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढीमरखेड़ा भेजा गया है।

विज्ञापन
MP News: On-duty forest guard dies under suspicious circumstances
परिजनों से पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमपी के कटनी जिले में वनरक्षक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑनड्यूटी बीट गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने तत्काल परिजनों को बताते हुए आगे की कार्रवाई के लिए ढीमरखेड़ा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के जामुन चूहा बीट में पदस्थ वन रक्षक की गश्त दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम जामुन चूहा से होते हुए बैलकुंड जाते वक्त पानी पीने के लिए दुड़हा मोड स्थित दुकान में रुके 36 वर्षीय राजेश पटेल की बैठे-बैठे ही अचानक मौत हो गई। इससे घबराए दुकान संचालक ने मामले की जानकारी वन विभाग और ढीमरखेड़ा पुलिस को पहुंचाई थी। इसके बाद वनकर्मियों के साथ पहुंचे परिजन बेटे को देखकर रोने लगे, वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाते हुए उसे कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढीमरखेड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन


ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि 36 वर्षीय राजेश पटेल की मौत होने का मामला सामने आया है, जो जामुन चूहा बीट में वन रक्षक की ड्यूटी करते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले पर शव पीएम के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने जांच जारी रखी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed