{"_id":"63cfb653b28af159ab40a4e3","slug":"mp-news-old-man-lying-in-front-of-goods-train-in-damoh-hands-and-legs-cut-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में मालगाड़ी के सामने लेट गया बुजुर्ग, हाथ और पैर कटे, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में मालगाड़ी के सामने लेट गया बुजुर्ग, हाथ और पैर कटे, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
Tue, 24 Jan 2023 04:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Jan 2023 04:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक बुजुर्ग मालगाड़ी ट्रेन के सामने लेट गया। इस दौरान बुजुर्ग के हाथ और पैर कट गए। बुजुर्ग को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार सुबह दमोह रेलवे स्टेशन पर हृदय विदारक घटना हुई है। एक बुजुर्ग चलती हुई मालगाड़ी के आगे लेट गया, जिससे उसे इंजन की टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरा और उसके हाथ-पैर कट गए। जैसे ही स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने घटना देखी तत्काल ही आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
बता दें कि तत्काल ही बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बुजुर्ग की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, क्योंकि उसके हाथ पैर कट गए हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ के पुलिसकर्मी दिनेश कुमार ने बताया, देहात थाना के ढिगसर गांव निवासी चेतराम (60) पिता श्रीराम पटेल प्लेटफार्म क्रमांक एक पर बैठा हुआ था। उसी समय एक मालगाड़ी निकली तो वह पटरी पर लेट गया, जिससे उसे इंजन का धक्का लगा और वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को तत्काल ही 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है और पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया गया है। घायल की हालत काफी नाजुक है, इसलिए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
