{"_id":"6362766ba727ed2700075b7b","slug":"mp-news-ntca-bans-tiger-reserve-state-government-shuts-it-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: NTCA ने टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी पर रोक लगाई, MP में निर्देशों का उल्लंघन कर दोबारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: NTCA ने टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी पर रोक लगाई, MP में निर्देशों का उल्लंघन कर दोबारा शुरू
Wed, 02 Nov 2022 11:57 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:57 PM IST
सार
वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने एनटीसीए को शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में लिखा, विभाग के प्रमुख सचिव ने टूरिज्म लॉबी के दबाव में दोबारा नाइट सफारी शुरू करने के आदेश जारी किए। जबकि कानूनी रूप से एनटीसीए के निर्देश बंधनकारी है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार का यह आदेश टीसीपी (टाइगर कंजर्वेशन प्लान) का उल्लंघन है।
विज्ञापन
,एमपी में एनटीसीए के निर्देशों का हो रहा उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी पर रोक लगाने के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। दरअसल, एनटीसीए ने टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी पर रोक लगाई थी, इसके पालन में राज्य सरकार ने भी नाइट सफारी बंद कर दी। लेकिन बाद में दोबारा नाइट सफारी शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब इसे टीसीपी (टाइगर कंजर्वेशन प्लान) का भी उल्लंघन बता एनटीसीए के सदस्य सचिव को शिकायत की गई है।
दिल्ली में इको टूरिज्म पर 18 जुलाई 2022 को फील्ड डायरेक्टर्स की बैठक हुई। इसमें अनुशंसा हुई कि टाइगर रिजर्व के अंदर वन्य प्राणियों को लाइट और शोर से तकलीफ हो रही है। इसके चलते टाइगर रिजर्व में तत्काल नाइट सफारी पर रोक लगाने की अनुशंसा की गई। इसे दोबारा 29 जुलाई को एनटीसीए की बैठक में रखा गया और कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है। इसके पालन में राज्य सरकार ने रोक लगा दी, लेकिन 18 अक्टूबर को विभाग की तरफ से टाइगर रिजर्व में दोबारा नाइट सफारी चालू करने के आदेश कर दिए गए। इस मामले में एनटीसीए को शिकायत की गई है।
यह टाइगर कनर्वेशन प्लान का उल्लंघन...
वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने एनटीसीए के सदस्य सचिव को शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि विभाग के प्रमुख सचिव ने टूरिज्म लॉबी के दबाव में एनटीसीए के निर्देशों का उल्लंघन कर नाइट सफारी शुरू करने के आदेश जारी किए। जबकि कानूनी रूप से एनटीसीए के निर्देश बंधनकारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह आदेश टीसीपी (टाइगर कंजर्वेशन प्लान) का भी उल्लंघन है। इस मामले को आगे तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
रोक का आदेश अधिकारियों ने जारी किया
वहीं, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) जसबीर सिंह चौहान ने एनटीसीए के नाइट सफारी पर रोक के सवाल पर कहा कि वह आदेश अधिकारियों ने जारी किया है। हमारे नाइट सफारी बंद करने के बाद पता चला कि वह अथॉरिटी का निर्णय नहीं है। इसलिए नाइट सफारी को दोबारा शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।