फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: No inquiry center, no display board, only system missing from this part of Bhopal station

Bhopal: राजधानी में दो स्टेशन, एक पर एयरपोर्ट जैसी सुविधा, दूसरे पर पूछताछ मना है, देखें वीडियो

Sun, 06 Nov 2022 01:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 06 Nov 2022 01:11 PM IST
सार

प्लेटफॉर्म नंबर 6 के टिकट काउंटर पर ट्रेन नंबर, ट्रेन नेम और आने-जाने के समय के साथ प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी देने बोर्ड लगा है, लेकिन यह बोर्ड भी बंद है। इस पर सिर्फ वेलकम टू भोपाल स्टेशन लिखा आ रहा है।

विज्ञापन
MP News: No inquiry center, no display board, only system missing from this part of Bhopal station
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 की तरफ चस्पा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कमलापति स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बना कर रेलवे के अधिकारी वाहवाही लूट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के हिस्से में ना पूछताछ केंद्र है ना डिस्प्ले बोर्ड है। यहां यात्रियों को बेसिक जानकारी तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ऐसे में शहर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पर दूसरे शहर और ग्रामीण इलाकों से आने वाले यात्री ट्रेन की जानकारी के लिए भटकते हैं और परेशान होते हैं। हद तो यह है कि जिम्मेदारों के जवाब भी संतोषजनक नहीं हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भोपाल रेलवे मंडल के अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के कारण प्लेटफार्म नंबर 6 पर रोजाना लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने समस्या हल करने के बजाए इंक्वारी से बचने के लिए टिकट काउंटर पर ही नोटिस चस्पा कर दिया है, कि यहां पूछताछ ना करें। पूछताछ खिड़की प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित है। गाड़ियों की जानकारी वहां से प्राप्त करें। हद तो यह है कि भोपाल रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित कमलापति रेलवे स्टेशन आधुनिक तरीके से डेवलप किया गया है, वहां सभी प्रकार की सुविधा है। जबकि भोपाल का मुख्य रेलवे स्टेशन जहां करीब 130 से 150 ट्रेनों की आवाजाही रोजाना होती है, वहां बुनियादी सुविधाएं ही गायब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्प्ले बोर्ड बता रहा ‘वेलकम भोपाल’
प्लेटफॉर्म नंबर 6 के टिकट काउंटर पर ट्रेन नंबर, ट्रेन नेम और आने-जाने के समय के साथ प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी देने बोर्ड लगा है, लेकिन यह बोर्ड भी बंद है। इस पर सिर्फ वेलकम टू भोपाल स्टेशन लिखा आ रहा है। 

यहां लगे डिस्पले भी हो गए खराब 
रेलवे की तरफ से प्लेटफार्म और वेटिंग एरिया में ट्रेनों की जानकारी के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए थे। वह डिस्प्ले बोर्ड भी एक महीने पहले खराब गए हैं। जिनके बाद उनको निकाल लिया गया। अभी स्टेशन पर सिर्फ फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म नंबर 1 की तरफ मुख्य गेट और वीआईपी गेट पर ही डिस्पले बोर्ड लगा है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

एस्केलेटर भी रहता है बंद, पार्किंग भी दूर 
स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की तरफ एस्केलेटर लगा है। यह एस्केलेटर दिन में अधिकतर समय बंद ही रहता है। इसके अलावा लिफ्ट में भी आये दिन तकनीकी दिक्कत आती रहती है। इसके चलते बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं, इस तरफ दो पहिया वाहन की पार्किंग भी मेन गेट से 500 मीटर की दूर है। 

 
बेतरतीब हो रहा भोपाल का रि-डेवलपमेंट 
भोपाल रेलवे स्टेशन पर रि-डेवलपमेंट का काम किया जा रहा है, लेकिन वह बेतरतीब तरीके से हो रहा है। यहां पर पहले प्लेटफॉर्म नंबर-6 की तरफ 6 करोड़ की बिल्डिंग का निर्माण किया गया, लेकिन उसका पूरी तरह उपयोग ही नहीं किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 की तरफ तैयार नई बिल्डिंग का काम अब तक पूरा ही नहीं हुआ है। अलग-अलग हिस्सों में काम होने से लोगों के लिए असुविधा बनते जा रही हैं। 

जिम्मेदार बोले- एप और 139 पर मिल जाती है जानकारी
भोपाल मंडल के डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने कहा कि डिस्प्ले बोर्ड का नया वर्क किया जा रहा है। जल्द ही प्लेटफॉर्म नंबर पर डिस्पले बोर्ड से ट्रेन की सुविधा की जानकारी मिलने लगेंगी। उन्होंने पूछताछ केंद्र के बारे में पूछने पर कहा कि आजकल 139 और बहुत से एप पर ही ट्रेनों की जानकारी मिल जाती है। एस्केलेटर के बंद रहने की शिकायत को दिखवा लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed