{"_id":"630ef93543f60450545d81de","slug":"mp-news-narottam-said-govind-singh-s-one-person-one-post-statement-pointing-towards-kamal-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नरोत्तम बोले गोविंद सिंह का एक व्यक्ति-एक पद वाला बयान कमलनाथ की तरफ इशारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नरोत्तम बोले गोविंद सिंह का एक व्यक्ति-एक पद वाला बयान कमलनाथ की तरफ इशारा
Wed, 31 Aug 2022 11:31 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:31 AM IST
सार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गोविंद सिंह के एक व्यक्ति-एक पद वाले बयान को कमलनाथ पर निशाना बताया।
विज्ञापन
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गोविंद सिंह के एक व्यक्ति-एक पद वाले बयान पर कहा कि वह कमलनाथ और नकुलनाथ की तरफ इशारा लगता है। मिश्रा ने कहा कि गोविंद सिंह आखिर में उस दिशा में ही गाड़ी लेकर जाएंगे। वहीं, मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन चलाने वाले कितने संवेदनशील है इसकी मिसान है दुमका में जिंदा जला दी गई लड़की। जिसके इलाज के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं हो सका, लेकिन झारखंड के विधायकों को पर्यटन कराने के लिए चार्टर्ड उपलब्ध हो गया।
कमलनाथ के एनसीआरबी की रिपोर्ट को लेकर दिए बयान पर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि महान भारत को बदनाम भारत कहने वाले कमलनाथ सदैव देश और प्रदेश को बदनाम करने वाले बयान और ट्वीट ही करते हैं। बच्चियों के दुष्कर्म करने वाले दुराचारियों को फांसी देने का प्रावधान करने वाला पहला राज्य मध्य प्रदेश ही है। ऑपरेशन मुस्कान चलाकर गुमशुदा 6 हजार से अधिक बच्चियों की घर वापसी कराने वाला राज्य मध्य प्रदेश ही है।
अन्ना हजारे के केजरीवाल को चिट्ठी लिखने को लेकर मिश्रा ने कहा कि दिल्ली शराब प्रकरण पर चिट्ठी लिखकर अन्ना हजारे ने ही हजार टके की बात कही है। अन्ना हजारे ने केजरीवाल की नियत पर सवाल खड़े कर उनको बेनकाब कर दिया है। केजरीवाल ने शराबबंदी को लेकर जो बयान दिए थे और दिल्ली के मौजूदा हालत से ही साफ हो जाता है कि उनकी कथनी और करनी दोनों में अंतर है। जब भ्रष्टाचार का सवाल किया जाता है तो कहते है कि हमारी सरकार को गिराने की कोशिश करते है। मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल जी देश की जनता आपको अच्छी तरह समझ गई है। प्रतीक्षा करों बस अगले चुनाव की।
विज्ञापन
मिश्रा ने कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा पर कहा कि पता नहीं भारत जोड़ो यात्रा चल रही है या तोड़ा यात्रा चल रही है। कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। गुलाम नबी आजाद के साथ जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम भी कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। कांग्रेस में धार सी लगी हुई है पार्टी छोड़ने की।
कांग्रेस के नगर निकाय के सदस्यों के सम्मान पर कहा कि यह देखना होगा कि कांग्रेस के जीते कितने है। 80 प्रतिशत से ज्यादा बीजेपी के सदस्य जीत कर आए है। जिन निगमों में कांग्रेस के महापौर बने हैं, वहां पर भी परिषद में बहुमत बीजेपी को ही मिला है।