फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Muslim youth adopted Hinduism in Khandwa, Adil Pathan will now be known as Aditya Arya

MP News: खंडवा में मुस्लिम युवक ने अपनाया हिंदू धर्म, आदिल पठान अब आदित्य आर्य के नाम से जाना जाएगा

Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

आदिल से आदित्य बने युवक का कहना था कि उसे इस्लाम धर्म की बहुत सी चीजों पर आपत्ति थी। इस वजह से वह कभी भी उसमें मैच नहीं हो पाता था। उसका लगाव सनातन धर्म में था और वहां अधिकतर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करता था। 
 

विज्ञापन
MP News: Muslim youth adopted Hinduism in Khandwa, Adil Pathan will now be known as Aditya Arya
खंडवा में मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म अपनाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू  धर्म अपना लिया है। कल तक आदिल पठान के नाम से पहचाने जाने वाला यह युवक अब आदित्य आर्य के नाम से पहचाना जाएगा। 
विज्ञापन


खंडवा के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में सोमवार दोपहर में एक मुस्लिम युवक आदिल पठान ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम आदित्य आर्य रख लिया है। महादेवगढ़ मंदिर में विधि विधान से धर्म परिवर्तन कराया गया। आदिल से आदित्य बने युवक का कहना था कि उसे इस्लाम धर्म की बहुत सी चीजों पर आपत्ति थी। इस वजह से वह कभी भी उसमें मैच नहीं हो पाता था। उसका लगाव सनातन धर्म में था और वहां अधिकतर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करता था। 
विज्ञापन


हिन्दू धर्म अपनाने वाले युवक का कहना है कि उसके पिता ने उसे अपने से अलग कर दिया। उसने वापस पिता के पास जाने की कोशिश भी की, लेकिन जब पिता ने उसे नहीं बुलाया तो वह अकेले ही रहने लगा। युवक ने बताया कि उसके पिता ने पब्लिक नोटिस भी अखबारों में निकला था। आदित्य ने बताया कि उसने विधिवत न्याय संगत कार्य पूर्ण करने के बाद आज सनातन धर्म अपना लिया है और वह खुश है। युवक का कहना है कि उसे बचपन से ही हिन्दू धर्म में आस्था थी और वह मंदिरों में भी जाया करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में महादेव संरक्षक अशोक पालीवाल का कहना है कि आदिल से आदित्य बना युवक अपने धर्म की कुरीतियों से दुखी था और उसकी सनातन धर्म में आस्था थी। इसी के चलते उसने आज विधि विधान से सनातन धर्म अपनाया है। पंडितों ने आदिल का विधि विधान से नामकरण किया है। जिससे वह अब आदित्य आर्य के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed