फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Movement of tigers continues in Umaria, panic among people, forest department increased patrolling

MP News: उमरिया में बाघों का मूवमेंट जारी, लोगों में दहशत, वन विभाग ने सुरक्षा को लेकर बढ़ाई गश्त

Wed, 07 Jun 2023 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 05:04 PM IST
सार

बाघ अब जंगल से गांव की तरफ भी रुख कर रहे हैं, जिसका मूवमेंट लगातार जारी है। बाघ की मूवमेंट की जानकारी के बाद वन विभाग ने सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
MP News: Movement of tigers continues in Umaria, panic among people, forest department increased patrolling
वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बाघ अब जंगल से गांव की तरफ भी रुख कर रहे हैं, जिसका मूवमेंट लगातार जारी है। वहीं ऐसे में वनमंडल उमरिया के वन परिक्षेत्र पाली और घुनघुटी के वन क्षेत्र में रेलवे की तीसरी लाइन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। निर्माणाधीन साइट में बाघ की मूवमेंट की जानकारी के बाद वन विभाग ने सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि घुनघुटी और पाली के जंगलों में वन्य प्राणी, बाघ और भालू की मूवमेंट हमेशा से रही है। वन विभाग रेलवे लाइन और निर्माणाधीन क्षेत्रों के साथ जंगल में गश्त में जुटा हुआ है। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी निर्माणाधीन क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट के बाद से ही पैदल गश्त कर रहे हैं। वन विभाग के अंतर्गत सूत्रों ने यह बताया कि वे एनएच 43 में पाली और घुनघुटी के वन क्षेत्रों में बाघ और वन्य प्राणियों के मूवमेंट वाले क्षेत्रों में अंडरपास निर्माण के लिए एमपीआरडीसी को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


रिटायर्ड आईएफएस आरएस सिकरवार ने जानकारी देकर बताया है कि पूर्व में एमपीआरडीसी के अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रों का दौरा कर स्थानों को चिह्नित कर निर्माण के लिए पत्र लिखा है। वहीं परिक्षेत्र अधिकारी घुनघुटी अर्जुन सिंह ने बताया कि बाघ और वन्य प्राणियों की मूवमेंट वाले क्षेत्रों में और रेलवे लाइन के किनारे और सड़क पर गश्त लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed