{"_id":"63629f9d3d0b28645e68e735","slug":"mp-news-mother-hanged-with-two-daughters-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मां ने दो बेटियों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की आत्महत्या, परिजन बोले- पति करता था प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मां ने दो बेटियों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की आत्महत्या, परिजन बोले- पति करता था प्रताड़ित
Wed, 02 Nov 2022 10:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:21 PM IST
सार
मृतका के मायके वाले दामाद पर बेटी को परेशान करने के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दामाद यानी मृतका के पति को बेटी नहीं बेटा चाहिए था। इसके लेकर वह पत्नी को प्रताड़ित करता था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के दमोह में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बुधवार शाम को फांसी लगा ली। दर्दनाक घटना के समय पति घर पर नहीं और दरवाजा अंदर से बंद था। स्थानीय लोगों ने शव फंदे पर झूलते हुए देखे तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा। मृतका के मायके वाले दामाद पर बेटी को परेशान करने के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दामाद यानी मृतका के पति को बेटी नहीं बेटा चाहिए था। इसके लेकर वह पत्नी को प्रताड़ित करता था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दमोह कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार घटना जटाशंकर कॉलोनी है। बताया गया है कि हाकम रजक अपनी पत्नी लता रजक (32), बेटी अनामिका रजक (3) और प्रिया रजक (5) के साथ रहता था। बुधवार देर शाम लता रजक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो मासूम बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले उसने बेटियों को फांसी पर लटकाया और फिर खुद भी फंटे पर झूल गई।
विज्ञापन
कॉलोनी वालों का कहना है कि महिला ने पारिवारिक कारणों से परेशान होकर अपनी दोनों बेटियों के साथ आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला का पति हाकम रजक घर पर नहीं था। मायके पक्ष ने दामाद पर बेटी को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि दामाद उनकी बेटी पर शक करता था, उसे बेटियां नहीं बेटा चाहिए था। दो बेटियों होने के बाद से वह उससे विवाद करता था। परिजनों ने दामाद को बहुत समझाया, लेकिन वह मानने तैयार नहीं था। इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी ने अपनी दोनों बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। इस पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
