फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: More than 180 sick after eating death feast, people scared of vomiting

MP News: मृत्युभोज खाने से 180 से ज्यादा बीमार, उल्टियां होने से घबराए लोग, प्रशासन ने खाने-पानी का सैंपल लिया

Fri, 03 Mar 2023 09:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 09:12 PM IST
सार

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा के ग्राम लटूरी गेहलोत में मृत्युभोज कार्यक्रम हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। इसके बाद गांव के 184 लोगों की तबीयत बिगड़ी है।

विज्ञापन
MP News: More than 180 sick after eating death feast, people scared of vomiting
बीमार लोगों का गांव में ही इलाज किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में 184 लोग अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। लोगों को उल्टी-दस्त होने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया। स्वास्थ्य अमला भी पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि मृत्युभोज खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला आगर मालवा जिले के नलखेड़ा के ग्राम लटूरी गेहलोत का है। इस गांव में एक मृत्युभोज कार्यक्रम हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि भोजन के बाद ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जब बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार हुए तो प्रशासन को सूचना दी गई। एसडीएम सोहन कनास, सीएमएचओ डॉ एसएस मालवीय भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को पहुंचे स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों का उपचार शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खाने और पानी का सैंपल लिया है। 
विज्ञापन


सीएमएचओ एसएस मालवीय ने बताया कि जानकारी मिलते ही हमने स्वास्थ अमला गांव भेज दिया है, और वहां पर सभी मरीजों का उपचार किया गया। सभी ठीक अवस्था में हैं, किसी की हालत खराब नहीं है। हमारी टीम गांव में ही मरीजों का उपचार कर रही है। पीएचई विभाग के एसडीओ केएस खत्री शहीद अधिकारी कर्मचारी गांव पहुंचे, और उनके द्वारा जो व्यक्ति बीमार हैं उनके घर के पानी का सैंपल लेने के साथ गांव में आने वाले पानी के स्रोत का सैंपल भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य अधिकारी केएल कुंभकार ने बताया कि फूड पाइजनिंग की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को लटूरी गहलोत में गिरिराज पाटीदार के यहां जांच की गई। जहां गुरुवार को मृत्यु भोज कार्यक्रम होना पाया गया। जिसमें जो भोजन सामग्री बची थी उसमें नुकती (बूंदी), सेव और बर्फी के सैंपल लिए गए हैं। जिसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed