{"_id":"65b5e885ba607d87090bd2f4","slug":"mp-news-mla-pathak-made-tea-for-bjp-leaders-in-a-dhaba-in-katni-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ढाबे में विधायक पाठक ने बनाई चाय, प्रदेशाध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने ली चुस्की, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ढाबे में विधायक पाठक ने बनाई चाय, प्रदेशाध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने ली चुस्की, जानें पूरा मामला
Sun, 28 Jan 2024 11:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:10 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव की तैयारिया शुरू हो गई हैं। इसके लिए पार्टियों के नेता भी जगह-जगह बैठक के लिए निकले हुए हैं। इसी यात्रा के दौरान कटनी और पन्ना जिले के बॉर्डर में बने एक ढाबे में भाजपा नेताओं की एक अजब-गजब तस्वीर देखने को मिली।
विज्ञापन
ढाबे में चाय बनाते विधायक संजय पाठक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लोकसभा चुनाव होने को है, जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के बीच एक वीडियो समाने आया है, जिसमें विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य नेताओं के लिए चाय बनाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल पूरा वीडियो कटनी जिले के खड़ौला ग्राम का है। यहां भाजपा नेताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी और पन्ना जिले के बॉर्डर में बने एक ढाबे में चाय की चुस्की लेकर अपनी थकान मिटाने के लिए रुके थे। तभी पूर्वमंत्री और विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक खुद ढाबे के अंदर पहुंच गए। उन्होंने वहां वो अपने चुलबुले अंदाज में सभी के लिए चाय बनाने लगे।
विज्ञापन
ये नजारा देख खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित सभी नेता आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो देखा जा सकता है किस तरह विधायक संजय पाठक चाय बनाकर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे सहित अन्य लोगों को चाय की चुस्की दिलाते नजर आ रहे हैं।
बता दें खजुराहो सांसद वीडी शर्मा अपने संगठनात्मक प्रवास के लिए पन्ना जिले जा रहे थे। इसी दौरान कटनी जिले के जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता कटनी जिले के अंतिम ग्राम खड़ौला में बने ढाबे में रुककर चाय पीते-पीते शहर से जुड़े विकास के मुद्दों पर चर्चा के करते नजर आए हैं।
