{"_id":"648062b70efa0b0a3e003b78","slug":"mp-news-minor-raped-on-the-pretext-of-exorcism-in-sagar-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, हाथ-पैर के दर्द से परेशान बच्ची पहुंची थी इलाज कराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, हाथ-पैर के दर्द से परेशान बच्ची पहुंची थी इलाज कराने
Wed, 07 Jun 2023 04:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Jun 2023 04:28 PM IST
सार
सागर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची आरोपी के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सागर जिले के रहली इलाके में रहने वाली नाबालिग के हाथ पैर दर्द करते थे, जिससे परिवार के लोग परेशान रहते थे। उन्हें जानकारी मिली कि दमोह जिले के तहत आने वाले बांसा गांव में देवेंद्र पटेल नाम का व्यक्ति झाड़-फूंक करता है, जिससे हाथ पैर, आंख दर्द गायब हो जाता है। परिवार के लोग नाबालिग को लेकर उसके पास पहुंचे। झाड़-फूंक के नाम पर परिवार के लोगों को उसने घर के बाहर कर दिया। इसके बाद उसके साथ गंदा काम किया। नाबालिग ने आपबीती परिजनों को सुनाई तो वे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी 15 दिन से कर रहा था झाड़-फूंक
रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है कि आरोपी देवेंद्र पटेल पिछले 15 दिनों से आसपास के गांव में झाड़-फूंक का काम कर रहा था। इसी दौरान नाबालिग के परिजनों को पता चला तो उसके पास झाड़-फूंक के लिए ले गए थे।