फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Minister Govind Singh Rajupat's college blacklist in teacher recruitment exam disturbances, FIR on 5

MP News: शिक्षक भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में मंत्री गोविंद सिंह राजूपत का कॉलेज ब्लैकलिस्ट, 5 पर FIR

Wed, 10 Aug 2022 01:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Aug 2022 01:39 PM IST
सार

प्रोफेशनल एग्जामिनिशन बोर्ड (पीईबी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कॉलेज को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके अलावा पांच अभ्यार्थियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
MP News: Minister Govind Singh Rajupat's college blacklist in teacher recruitment exam disturbances, FIR on 5
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रोफेशनल एग्जामिनिशन बोर्ड (पीईबी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कॉलेज को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके अलावा पांच अभ्यार्थियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में पीईबी ने पहली बार एफआईआर दर्ज कराई है। नकल प्रकरण में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। हमने मैप आईटी से इसकी जांच कराई थी। दोनों कॉलेज को भविष्य में सेंटर नहीं बनाया जाएगा। यह तय किया गया है।

विज्ञापन

पीईबी ने मार्च 2022 में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई की है। इस गड़बड़ी की जांच मैप आईटी ने की थी। जिसकी रिपोर्ट पीईओ को सौंपी गई। जिसके बाद पीईबी ने एमपी नगर पुलिस को गड़बड़ी की रिपोर्ट सौंप दी। इसमें सागर के ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज और ग्वालियर के सर्वधर्म महाविद्यालय में गड़बड़ी होने की बात सामने आई है। जिसके बाद दोनों को कभी सेंटर नहीं बनाना तय किया गया है। वहीं, 5 अभ्यार्थियों की भूमिका की जांच के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें पीईबी की शिक्षक पात्रता परीक्षा के दिन ऑनलाइन परीक्षा के पेपर का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। इस गड़बड़ी पर सवाल उठने के बाद पीईबी ने मैपआईजी को इसकी जांच सौंप थी। इसमें पूरी गड़बड़ी को संगठित तरीके से कराना बताया गया। अब इस मामले में आगे की जांच पुलिस करेंगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 8 अगस्त को पीईबी ने जारी कर दिया। दो सेंटर में गड़बड़ी की बात सामने आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed