{"_id":"63a9ba12a249235a300e1c0f","slug":"mp-news-magistrate-became-victim-of-cyber-fraud-cheated-in-the-name-of-patanjali-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जज साहिबा को साइबर ठगों ने 22 हजार का चूना लगाया, पतंजलि के माध्यम से तबियत सही करवाना चाह रही थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जज साहिबा को साइबर ठगों ने 22 हजार का चूना लगाया, पतंजलि के माध्यम से तबियत सही करवाना चाह रही थीं
Mon, 26 Dec 2022 08:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Dec 2022 08:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में न्यायालय में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी की एक न्यायाधीश साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने पतंजलि के आरोग्य शिविर में इलाज कराने के नाम पर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा न्यायालय में पदस्थ मजिस्ट्रेट साइबर ठगी का शिकार हो गईं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें पतंजलि योग ग्राम के नाम से मोबाइल नंबर 9748066851 से फर्जी कॉल आया। इसमें उनके साथ पतंजली योग ग्राम में शिविर के माध्यम से उपचार करवाए जाने की एवज में 22 हजार 700 रुपये की धोखाधड़ी की गई, जिसकी उन्होंने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस ने उपचार कराने के नाम पर की गई साइबर ठगी के खिलाफ धारा-420 भा.द.वि. के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, शिकायत में बताया गया है कि मोबाइल काल के द्वारा पतंजलि योग ग्राम में शिविर के माध्यम से उपचार करवाए जाने की एवज में धोखाधड़ी की गई है, जिसमें भरोसा दिलाया गया था कि आप पैसे डालें आपको आरोग्य केंद्र में उपचार की सुविधा दी जाएगी। लेकिन बाद में जब उनकी टिकट रिजेक्ट हो गई और उन्हें कोई कॉल नहीं आया तो उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ठग ने मजिस्ट्रेट के नंबर पर 9748066851 मोबाइल नंबर से कॉल किया गया था, जिसमें उन्हें पतंजलि योग ग्राम मे शिविर के माध्यम से उपचार करवाए जाने की बात कही गई थी। बकायदा ठग ने उन्हें 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक शिविर आयोजित होने की बात कही थी, जिसमें वह उपचार लाभ दिलाने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
