फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Madhya Pradesh Core Committee meeting

MP News: BJP कोर ग्रुप की बैठक से सिंधिया का वॉकआउट, ग्वालियर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर हुआ था विवाद

Tue, 08 Nov 2022 07:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 08 Nov 2022 07:49 PM IST
सार

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर गहमागहमी हो गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक बीच में छोड़कर निकल आए। बताया जा रहा है कि ग्वालियर जिला अध्यक्ष के तौर पर अभय चौधरी की नियुक्ति से वे नाराज हैं। 

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh Core Committee meeting
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भोपाल में (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर गहमागहमी हो गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीच में ही मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गए। उनके जाने का कारण यह बताया गया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। हालांकि, यह भी चर्चा है कि ग्वालियर में ्अभय चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। चौधरी को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का समर्थक बताया जाता है। इस बात को लेकर सिंधिया नाराज है। इस वजह से उन्होंने मीटिंग से वॉकआउट कर पार्टी को संकेत दिए है। 

विज्ञापन


वहीं, कोर ग्रुप की अनौपचारिक बैठक के शुरू होने से पहले कैलाश विजयवर्गीय भी बैठक से निकल गए। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने वापस आए। इसके कुछ देर बाद ही विजयवर्गीय बैठक से निकल गए। बीजेपी की तरफ से उनके जाने का कारण जरूरी काम बताया गया। 
विज्ञापन


बैठक में शामिल होने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इससे पहले मीडिया से कहा कि 2023 में कमल का फूल फिर से खिलने वाला है। दूसरी ओर, नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी में लगातार काम को लेकर बैठकें होती रहती है। पार्टी लगातार आगामी योजनाओं पर काम करती रहती है। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साउथ से गोल टोपी पहन कर निकल है। यहां आकर कुछ तो नाटक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी कोर ग्रुप की बेठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते है। बैठक में बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद पटेल समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed