{"_id":"64a83f58122b3ef201032d26","slug":"mp-news-love-jihad-case-in-mandla-danish-raped-hindu-girl-several-times-made-her-victim-like-this-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंडला में लव जिहाद...दानिश ने हिंदू युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म, ऐसे बनाया था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंडला में लव जिहाद...दानिश ने हिंदू युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म, ऐसे बनाया था शिकार
Fri, 07 Jul 2023 10:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:10 PM IST
सार
Mandla Love Jihad Case: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर हिंदू लड़की से दुष्कर्म किया और जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की। पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडला जिले में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू लड़की से दानिश नाम के मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने लड़की का आधार कार्ड में नाम भी बदलवा दिया और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
सतना के एक गांव की रहने वाली इस पीड़िता को आरोपी ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया और मंडला में बार-बार दुष्कर्म किया। युवक के शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला जीएस कवर ने बताया, सतना निवासी युवती ने कोतवाली महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम में मंडला निवासी दानिश नामक युवक से हुई थी। इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती प्यार में बदल गई और वह उससे मिलने मंडला आई थी। मंडला में प्रेमी युवक ने निकाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, वह उससे मिलने तीन चार बार आई थी।
विज्ञापन
निकाह करने के लिए युवक युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। युवती धर्म परिवर्तन करने के लिए भी तैयार हो गई थी। निकाह करने के बजाय युवक फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एसटी-एससी एक्ट, बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
