फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News last journey passed through knee-deep water in Maihar road fell prey to corruption

MP News: मैहर में घुटने तक पानी के बीच से गुजरी अंतिम यात्रा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई सड़क

Wed, 11 Sep 2024 06:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 06:09 PM IST
सार

मैहर में एक वीडियो ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जहां गांव में सड़क न होने की वजह से कमर तक पानी में हल कर ग्रामीण कंधे पर अर्थी ले गए और अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
MP News last journey passed through knee-deep water in Maihar road fell prey to corruption
पानी के बीच से गुजरी अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर जिले से बुधवार को एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें कमर तक पानी में डूब कर अर्थी ले जाने का वीडियो सामने आया है। गांव में सड़क न होने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दअरसल, बीते दो दिन पहले मैहर से कंधे पर शव ले जाने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद विपक्ष ने ट्वीट कर सवाल उठाया था। आज एक बार फिर मैहर से मानवता को शर्मशार करने की एक तस्वीर सामने आई है, जहां पर वीडियो में कुछ ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए कमर तक पानी में अर्थी ले जाते दिखाई दे रहे हैं। असली वजह सड़क न होना बताया गया है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई सड़क
इस वीडियो की पड़ताल की गई तो वीडियो मैहर जिले के अमरपाटन जनपद के ग्राम पंचायत रुहिया का बताया गया। जहां पिछले साल सड़क का टेंडर करोड़ों रुपये में हुआ, मगर सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। आज यही कारण है कि बरसात के दिनों में ग्रामीण कमर तक पानी में डूब कर अर्थी ले जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरपाटन एसडीएम आरती यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया के माध्यम से यह मामला हमारे सज्ञान में आया है। जहां पर घुटनों तक पानी भरा है। जहां से लोग निकल रहे हैं। बिल्कुल ही इस पर कार्रवाई करने लायक है। अगर इस तरह की स्थिति है तो सीईओ के माध्यम से जांच करवाकर अग्रिम कार्रवाई करूंगी। अगर सड़क होती वो वहां से उस तरह नहीं जाते, लेकिन वर्षा काल है, जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। इस बार तो हमें जांच पर लेना पड़ेगा कि वो गांव बिना सड़क के  कनेक्टिविटी कैसे है। क्योंकि वो आम रास्ता तो बिल्कुल नहीं लग रहा है, जिस रास्ते से जा रहे है।


अमरपाटन सीईओ ओपी अस्थाना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। वास्तविकता यही है कि वर्षा काल होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। मैं तत्काल इसको देखता हूं और हमारे दायरे में जो भी कार्रवाई होगी वो हम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed