फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Laborer dies after falling into sewer line pit in Satna

MP News: सतना में सीवर लाइन के गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत, छह घंटे बाद निकाला गया शव

Fri, 12 Jan 2024 11:34 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

सतना में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत हो गई। वह 22 फीट गहराई में मलबे में दबा हुआ था। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ था।

विज्ञापन
MP News Laborer dies after falling into sewer line pit in Satna
मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना शहर में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत हो गई। वह 22 फीट गहराई में मलबे में दबा हुआ था। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ था।

विज्ञापन


बता दें कि मारुति नगर स्थित सीवर लाइन के गड्ढे में गुरुवार को एक मजदूर पाइप फिट करने से लिए 22 फीट गहरे गड्ढे में घुसा हुआ था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और मजदूर अंदर ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचे। मजदूर को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। लगभग छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूर को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


घटना में जान गंवाने वाले मजदूर के परिजनों ने संविदाकर्मी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इस मामले पर मृतक के बड़े भाई रामनरेश कुशवाह ने संविदाकर्मी पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा जबरदस्ती मजदूर को पाइप डालने के लिए गड्ढे में घुसेड़ा गया था। जबकि वे लोग चेंबर बनाने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed