{"_id":"631f739d3067fc28613464cc","slug":"mp-news-kamal-nath-said-that-the-government-wants-to-avoid-discussion-we-will-raise-the-scams-vigorously-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ बोले- सरकार चर्चा से बचना चाहती है, हम घोटालों को सदन में पुरजोर ढंग से उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ बोले- सरकार चर्चा से बचना चाहती है, हम घोटालों को सदन में पुरजोर ढंग से उठाएंगे
Tue, 13 Sep 2022 12:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:12 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र प्रारंभ होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें कमलनाथ ने विधायकों से कहा कि सरकार चर्चा से बचना चाहती है। हम घोटालों को सदन में पुरजोर ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र प्रारंभ होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें कमलनाथ ने विधायकों से कहा कि सरकार चर्चा से बचना चाहती है। हम घोटालों को सदन में पुरजोर ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बन चुका है। शिवराज सरकार इन घोटालों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। हम इन घोटालों को लेकर सदन में पुरजोर ढंग से अपनी बात रखेंगे। मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल मेरे बड़े पुराने साथी हैं। हमने साथ मिलकर काम किया है। उनके पास संगठन का एक लंबा अनुभव है। मुझे पूरी उम्मीद है कि उसका फायदा मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिलेगा। आज हमारे सामने पोषण आहार घोटाला, कारम डैम का भ्रष्टाचार का मामला, यूरिया घोटाला है। आज किसानों को प्याज व लहसुन के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसान परेशान है। बाढ़ का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। कारम डैम के पीड़ित और प्रभावितों को अभी तक राहत के नाम पर कुछ नहीं मिला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। सरकार सदन में इन मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती है। उसने सत्र की अवधि कम रखी है, लेकिन हम इन सब मामलों को पुरजोर ढंग से सदन में उठाएंगे और जनता की अदालत में भी सरकार के घोटालों को ले जाएंगे।
विज्ञापन
श्योपुर कुपोषण में नंबर एक, पर चिंता चीतों की
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश का श्यौपुर जिला कुपोषण में देश में प्रथम है लेकिन कुपोषण दूर करने के बजाय सरकार वहां चीता इवेंट में लगी है। चुनाव में मात्र 13 माह बचे हैं। आप सब लोग अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच में जाकर उनकी लड़ाई लड़ें क्योंकि शिवराज सरकार ने जनता से किए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। आज हर वर्ग परेशान हैं। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हमको अच्छी सफलता मिली है। अभी 47 नगरपालिका और परिषदों के भी चुनाव होना है। हम सब लोग परिणाम के आधार पर आकलन करें कि हमें और क्या सुधार की आवश्यकता है। अपने-अपने क्षेत्रों में मंडल-सेक्टर और बूथ इकाइयों को और मजबूत बनाएं। क्योंकि मजबूत संगठन के बदौलत ही हम चुनाव जीत सकते हैं। रैगांव ,दमोह के उपचुनावो में हमारी जीत हुई है तो उसका कारण हमारा संगठन ही रहा है।
विज्ञापन
