फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp News: Jatiya introduced the family to PM Modi in 2019, now included in the parliamentary board, know who is

MP News: जटिया ने 2019 में परिवार को पीएम मोदी से मिलवाया, अब संसदीय बोर्ड में हुए शामिल, जानिए कौन हैं

Wed, 17 Aug 2022 11:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Aug 2022 11:22 PM IST
सार

बीजेपी की संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति में सत्यनारायण जटिया को जगह दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से बाहर कर दिया है। जटिया ने अपने परिवार को दो साल पहले 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलाया था। जानिए कौन हैं सत्यनारायण जटिया।

विज्ञापन
Mp News: Jatiya introduced the family to PM Modi in 2019, now included in the parliamentary board, know who is
पीएम मोदी के साथ सत्यनारायण जटिया और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति में उज्जैन के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया को जगह दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से बाहर कर दिया गया है। जटिया ने अपने परिवार को दो साल पहले 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलाया था और तब अचानक ही चर्चा में आ गए थे। जानिए कौन हैं सत्यनारायण जटिया...

विज्ञापन

 
सत्यनरायण जटिया उज्जैन से लगातार 7 बार सांसद बने। 1998 की अटल बिहारी सरकार में मंत्री भी रहे। उन्हें 2014 में राज्यसभा भेजा गया था। इस बार उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा गया। अब उन्हें संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति में जगह दी गई है। 2019 में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सत्यनारायण जटिया के परिवार की फोटो सामने आई थी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें मोदी जटिया की पोती को गोद में लेकर खेलते दिखे थे। साथ ही मोदी ने फोटो के साथ लिखा था कि मेरा स्पेशल दोस्त हमसे मिलने लोकसभा पहुंचा। बच्ची का नाम रुद्राक्षी है और उस समय वह 6 माह की थी।
विज्ञापन

 
खड़े हो रहे कई सवाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आगामी 2023 चुनाव के पहले संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से बाहर करने को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी चुनाव से पहले चेहरा बदलेगी या फिर सीएम शिवराज के साथ ही आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस का तंज
कांग्रेस ने सीएम शिवराज को संसदीय बोर्ड से हटाने पर तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी की करारी हार के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शिवराज जी संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से हटाए गए।

Mp News: जटिया ने 2019 में परिवार को पीएम मोदी से मिलवाया, अब संसदीय बोर्ड में हुए शामिल, जानिए कौन हैं Mp News: Jatiya introduced the family to PM Modi in 2019, now included in the parliamentary board, know who is
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed