{"_id":"61cc4f88be14c375975e1456","slug":"mp-news-indian-navy-jawan-manoj-verma-died-in-a-road-accident-manoj-a-resident-of-arnia-kalan-was-posted-in-visakhapatnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भारतीय नौसेना जवान मनोज वर्मा का सड़क हादसे में निधन, अरनिया कलां के रहने वाले मनोज विशाखापट्टनम में थे पदस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भारतीय नौसेना जवान मनोज वर्मा का सड़क हादसे में निधन, अरनिया कलां के रहने वाले मनोज विशाखापट्टनम में थे पदस्थ
Wed, 29 Dec 2021 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 29 Dec 2021 05:37 PM IST
सार
विशाखापट्टनम में नौसेना जवान जिले के अरनियाकलां निवासी मनोज वर्मा का निधन हो गया है। दो दिन पहले मनोज सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। मंगलवार को सेना के अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। फिलहाल शव विशाखापट्टनम में ही है।
विज्ञापन
Shajapur: नौसेना में पदस्थ मनोज वर्मा का विशाखापट्टनम में निधन हो गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विशाखापट्टनम में नौसेना जवान जिले के अरनियाकलां निवासी मनोज वर्मा का निधन हो गया है। दो दिन पहले मनोज सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। मंगलवार को सेना के अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। फिलहाल शव विशाखापट्टनम में ही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट पर शोक जताया है।
विज्ञापन
कालापीपल तहसील के अरनिया कला निवासी शहीद मनोज पिता तुलसीराम वर्मा 2012 में अरनिया कलां से लगभग 1400 किलोमीटर दूर विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना में पदस्थ हुए थे। मनोज वर्मा के निधन की खबर से अरनिया कलां सहित पूरे कालापीपल क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अरनिया कलां लाया जाएगा और यहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनोज वर्मा के पिता तुलसीराम वर्मा भी सेवानिवृत्त फौजी हैं। मनोज का चार साल का बेटा है, जिसका नाम अथर्व है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व मनोज वर्मा पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए थे, जिनका विशाखापट्टनम में ही नौसेना अस्पताल में उपचार चल रहा था। सूत्रों के अनुसार मनोज का विशाखापट्टनम में ही पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट लाया जाएगा।
विज्ञापन
विशाखापट्टनम में पदस्थ @indiannavy के जवान, सड़क दुर्घटना में घायल और उपचाररत हमारे शाजापुर के रत्न, मनोज वर्मा जी के निधन का समाचार स्तब्धकारी है।
विज्ञापन
ईश्वर से दिव्यात्मा को उनके श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
।।ॐ शांति।। pic.twitter.com/AQLCZlEFBj— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 29, 2021