फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Illegal arms were being supplied in Khandwa district after coming from Khargone, five arrested

MP News: खरगोन से आकर खंडवा जिले में हो रही थी अवैध हथियारों की सप्लाई, पांच आरोपियों से पांच पिस्टल बरामद

Fri, 26 May 2023 09:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 09:38 PM IST
सार

खरगोन में अवैध हथियारों में लिप्त पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से पांच पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Illegal arms were being supplied in Khandwa district after coming from Khargone, five arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच पिस्टल भी बरामद की गई हैं। आरोपियों में एक खरगोन जिले का है तो वहीं चार खंडवा जिले के निवासी हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खरगोन का एक व्यक्ति खंडवा में अवैध पिस्टल सप्लाई करता था, जिसकी सूचना मुखबिर से पदम नगर थाना पुलिस को प्राप्त हुई थी। पुलिस ने पहले पिस्टल सप्लायर के साथ ही खण्डवा के डिस्ट्रीब्यूटर को दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद खंडवा के ही तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्टल भी बरामद किए। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है, जिसमें दो अलग-अलग जिलों में काम करने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


खंडवा एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया कि अवैध हथियारों का सप्लायर खरगोन निवासी है, जिसके खरगोन में आपराधिक रिकॉर्ड तलाशने के साथ ही उसे हथियार कहां से सप्लाई होते थे और इन हाथियारों को कौन बनाता था इसकी भी जांच की जा रही है। शुक्ल ने बताया कि खरगोन से आने वाला अवैध पिस्टल का सप्लायर खंडवा के एक व्यक्ति को हथियार देता था। जो कि यही व्यक्ति खंडवा में इन अवैध हथियारों को डिस्ट्रीब्यूट करता था। इसी से मिली सूचना पर जिले से तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्टल भी बरामद किए गए । इसी तरह खंडवा निवासी अवैध पिस्टल के डिस्ट्रीब्यूटर से और भी कई अन्य लोगों के अवैध हथियार खरीदने का अंदेशा है, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed