फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: If you want to visit Maa Sharda in Maihar, you will have to climb stairs, repair of ropeway is going

MP News: मैहर में मां शारदा के दर्शन करने हैं तो चढ़नी होंगी सीढ़ियां, रोप-वे की चल रही है मरम्मत

Mon, 13 Mar 2023 08:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Mar 2023 08:41 PM IST
सार

मैहर में त्रिकूट पर्वत पर विराजीं मां शारदा के दर्शन के लिए कुछ दिन भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें एक हजार से अधिक सीढ़ियों को चढ़ना होगा। रोप-वे अगले सात दिन बंद रहेगा। 
 

विज्ञापन
MP News: If you want to visit Maa Sharda in Maihar, you will have to climb stairs, repair of ropeway is going
मैहर के मां शारदा मंदिर में रोप-वे कुछ दिन बंद रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर में त्रिकूट पर्वत पर विराजीं माता शारदा के दर्शनार्थियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें एक हजार से अधिक सीढ़ियों से चढ़कर ही माता रानी के दर्शन की अपनी इच्छा पूरी करनी पड़ेगी। भक्तों को अगले सात दिन तक 1063 सीढ़ियां चढ़कर माता रानी की ड्योढ़ी तक पहुंचना होगा। दर्शनार्थियों के लिए यहां चलने वाली रोप-वे की सेवा अगले सात दिन बंद रहेगी।  
विज्ञापन


मैहर के शारदा माता मंदिर में शारदा मंदिर प्रबन्ध समिति के करार के तहत रोप-वे सेवा का संचालन करने वाली दामोदर रोप-वे कंपनी ने सात दिन तक मेंटेनेंस के लिए सेवा बंद कर दी है। दरअसल, चैत्र नवरात्रि आने को है। लिहाजा उससे पहले रोप-वे का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। ताकि नवरात्रि मेला के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कोई अप्रिय स्थिति न बने। दामोदर रोप-वे कंपनी ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी है। हालांकि, सात दिन के बाद और नवरात्रि के पहले ही यह सेवा पुनः शुरू कर दी जाएगी। तब तक दर्शनार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


नवरात्रि में लगता है मेला
मैहर में चैत्र और क्वार की नवरात्रि में देशभर से लाखों श्रद्धालु त्रिकूट पर्वत पर विराजीं माता शारदा के दर्शन करने मैहर पहुंचते हैं। इसके अलावा भी वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed