{"_id":"6337dae20993ca4aed64815d","slug":"mp-news-ias-niyaz-khan-is-doing-research-on-the-greatness-of-brahmans","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: IAS नियाज खान ब्राह्मणों की महानता पर कर रहे रिसर्च, हिंदू धर्म के वेदों को बताया महान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: IAS नियाज खान ब्राह्मणों की महानता पर कर रहे रिसर्च, हिंदू धर्म के वेदों को बताया महान
Sat, 01 Oct 2022 11:47 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:47 AM IST
सार
IAS नियाज खान ब्राह्माणों की महानता पर किताब लिख रहे है। इसमें ब्राह्माणों का समाज में हजारों साल तक वर्चस्व क्यों रहा। क्या कारण है कि ब्राह्मण ही नेतृत्व करते आ रहे है। चाणक्य, दधीचि, परशुराम जैसे ब्राह्माणों की महानता के आगे कोई नहीं दिखता है। उनके जीन में क्या है। इस पर बारीकी से अध्ययन कर रहे है।
विज्ञापन
आईएएस नियाज खान
- फोटो : Twitter
विस्तार
दुनिया में मुस्लिम ही आतंकवाद फैलाने का दावा करने वाले मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान अब ब्राह्माणों की महानता पर अध्ययन कर रहे है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर हिंदू धर्म के वेदों को महान बताया है।
नियाज खान ने ट्वीट कर बताया कि मेरी नई किताब के लिए वेदों का मेरा अध्ययन आंखे खोलने वाला है। उन्होंने आगे लिखा कि केवल हिंदू धर्म में प्रकृति और पशुओं के प्रति गहरा प्रेम है। अन्य महान धर्मों ने प्रकृति पर जोर क्यों नहीं दिया यह बहुत अजीब है। जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए वेदों को महान हथियार बनाया जा सकता है।
नियाज खान ने अमर उजाला से चर्चा में बताया कि वह ब्राह्माणों की महानता पर किताब लिख रहे है। इसमें ब्राह्माणों का समाज में हजारों साल तक वर्चस्व क्यों रहा। क्या कारण है कि ब्राह्मण ही नेतृत्व करते आ रहे है। चाणक्य, दधीचि, परशुराम जैसे ब्राह्माणों की महानता के आगे कोई नहीं दिखता है। उनके जीन में क्या है। इस पर बारीकी से अध्ययन कर रहे है। खान ने बताया कि उनकी किताब जनवरी-फरवरी 2023 में पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
नियाज खान ने बताया कि वेदों में प्रकृति को पूजनीय बताया गया है। आज क्लाइमेंट चेंज से लेकर दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में पाश्चात्य भौतिक वाद को कम करके किस प्रकार पर्यावरण को संरक्षित कर सकते है। इस काम में ब्राह्माण कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। इन सभी बिन्दुओं के अध्ययन को अपनी किताब में शामिल कर रहा हूं।
कौन है नियाज खान
नियाज खान मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वह अभी लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ है। वह कई किताब लिख चुके है। वह इस्लाम की विश्व में हिंसक छवि को लेकर भी कुरान का अध्ययन कर रहे हे। नियाज का कहना है कि उनकी सभी धर्मों में आस्था है और वह शाकाहारी है।
इन मुद्दों पर रहे चर्चा-

- नियाज खान ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम लिए बिना ट्वीट किया कि मुसलमान कीड़े नहीं है, निर्माता उनके नरसंहार पर भी फिल्म बनाएं।
- 7 से अधिक उपन्यास लिख चुके नियाज खान का दावा है कि आश्रम वेबसीरिज उनके उपन्यास पर भी लिखी गई है। इसको लेकर उन्होंने वेब सीरिज के निर्माता और कालाकारों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की।
- कुरान पर रिसर्च के दौरान नियाज ने दावा किया था कि दुनिया में मुस्लिम ही आतंकवाद फैला रहे हैं। हालांकि उन्होंने कुछ समय के लिए यह रिसर्च अभी टाल दिया है।