{"_id":"63e8ffc23352943da60f2778","slug":"mp-news-husband-killed-his-wife-by-strangling-her-with-mangalsutra-for-not-cooking-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भूख से पति बना शैतान, खाना नहीं बनाने पर पत्नी के मंगलसूत्र से गला दबाकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भूख से पति बना शैतान, खाना नहीं बनाने पर पत्नी के मंगलसूत्र से गला दबाकर ले ली जान
Sun, 12 Feb 2023 08:33 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Feb 2023 08:33 PM IST
सार
भूख से परेशान पति ने पत्नी की मंगलसूत्र से गला घोंटकर जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद पति पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया कि पत्नी लंबे अरसे से बीमार रहती थी जिसके चलते मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले की खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भूख से परेशान पति ने पत्नी की मंगलसूत्र से गला घोंटकर जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद पति पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया कि पत्नी लंबे अरसे से बीमार रहती थी जिसके चलते मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद झूठ पकड़ा गया और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना के सिधौली गांव की है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले 25 वर्षीय महिला सोनिया की मौत हो गई थी। पति बादल (28) पिता बतलाल आदिवासी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि उसकी पत्नी लंबे अर्से से बीमार रहती थी, जिसके चलते मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर महिला का शव सौंप दिया। तीन दिन बाद जब महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पति को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर गुस्से में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में बता रहा था बीमारी से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी की रात जानकारी मिली थी कि महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पूछताछ में पति बता रहा था कि बीमारी से मौत हुई है। पोस्टमार्टम में गला दबाने की बात सामने आई। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि रात 8 बजे जब सोनिया काम करके घर आई तो मैंने खाना बनाने को कहा था। सोनिया ने थके होने की बात कह खाना बनाने से इंकार कर दिया था। आरोपी ने बताया कि आवेश में आकर उससे मारपीट की फिर उसी के मंगलसूत्र से गला दबा दिया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।