फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: had given up hope of getting the stolen mobile, the police gave a surprise gift

MP News: चोरी गए मोबाइल के मिलने की छोड़ दी थी उम्मीद, पुलिस ने दिया सरप्राइज गिफ्ट

Tue, 11 Apr 2023 01:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 11 Apr 2023 01:11 PM IST
सार

खंडवा में जो लोग मोबाइल गुम या चोरी होने पर उम्मीद छोड़ चुके थे, ऐसे लोगों को पुलिस ने सरप्राइज गिफ्ट दिया है। 17 लाख रुपये मूल्य के 114 मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया है। 

विज्ञापन
MP News: had given up hope of getting the stolen mobile, the police gave a surprise gift
खंडवा में बरामद मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 114 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने बीते तीन माह में विशेष अभियान के तहत 17 लाख 35 हजार रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए है। खंडवा एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजन कर खोए और चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोग भी पुलिस से मिले इसे सरप्राइज गिफ्ट के बाद खुश हो गए और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


17 लाख 35 हजार कीमत के हैं 114 मोबाइल
खंडवा पुलिस की साइबर सेल का यह अभियान बीते तीन महीनों से लगातार जारी था। साइबर सेल ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 17 लाख 35 हजार रुपये की कीमत के 114 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जिनमें गुम और चोरी हुए मोबाइल शामिल है। पुलिस ने कंट्रोल रूम में एक आयोजन कर ये सभी मोबाइल इनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए हैं। आयोजन में आए सभी लोग अपने मोबाइल वापस पाकर बेहद खुश दिखे तो वहीं उन्होंने पुलिस को धन्यवाद भी दिया ।
विज्ञापन


नम्बर एक्टिव होने पर सर्च किए मोबाइल
खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जब किसी के मोबाइल मिसिंग होते हैं तो उनके आवेदन पुलिस के पास आते हैं। ऐसे आवेदनों पर पुलिस ने लगकर काम किया। मोबाइल का एक विशेष नम्बर होता है, जब भी ऐसे कोई मिसिंग मोबाइल किसी नेटवर्क में आते हैं तो यह नम्बर एक्टिव हो जाता है। उसे सर्चिंग कर पुलिस ने इन्हें बरामद किया है। यह सभी मोबाइल फोन बीते तीन महीने में हमारी साइबर सेल की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जब्त किए हैं। सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले गुमा था, अब मिला
अपने मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना मिलते ही कई लोग पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। अपने मोबाइल फोन मिलने के बाद लोग भी खुश हो गए और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। ऐसे ही एक मोबाइल यूजर मोहम्मद सोहैल ने बताया उनका मोबाइल करीब डेढ़ साल पहले एक एक्सीडेंट होने पर वहीं से गुम हो गया था। उनका मोबाइल केवल आठ दिन पुराना था, जिसके मिलने की उम्मीद अब छोड़ चुके थे। अचानक उन्हें पुलिस ने मोबाइल मिलने की सूचना दी और आज उन्हें उनका मोबाइल मिल गया। इससे वे बेहद खुश हैं। उन्होंने खंडवा पुलिस और खासकर एसपी का दिल से धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed