{"_id":"6586c3faaa350599080fb537","slug":"mp-news-gst-department-babu-arrested-in-katni-taking-bribe-of-five-thousand-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी में GST विभाग का बाबू पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, इसलिए मांगा था घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी में GST विभाग का बाबू पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, इसलिए मांगा था घूस
Sat, 23 Dec 2023 04:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 23 Dec 2023 04:57 PM IST
सार
स्टेट जीएसटी सर्किल-2 के लिपिक को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। लिपिक ने बरही के किराना दुकान व्यापारी से जीएसटी नंबर दिलाने और छापा न मारने की एवज में रिश्वत की मांग किया था।
विज्ञापन
कुर्सी पर बैठा आरोपी नंदकिशोर गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रिश्वतखोर बाबू पर शिकंजा कसते हुए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नंद किशोर गर्ग जो की कटनी स्टेट जीएसटी के ऑफिस में सहायक ग्रेड-3 के बाबू के पद पर पदस्थ था। उसके द्वारा बरही क्षेत्र के किराना दुकान व्यवसायी दिलराज किशोर अग्रवाल से जीएसटी नंबर दिलाने और उसकी दुकान पर छापा न डालने की एवज में पांच हजार रुपये हर महीने देने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के पास अपनी शिकायत देते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पूरे मामले पर शनिवार को जबलपुर लोकायुक्त की सात सदस्यीय टीम डीएसपी सुरेखा परमार के नेतृत्व में कटनी पहुंची और मैहर बाइपास पर स्टेट जीएसटी के बाबू नंद किशोर गर्ग को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए एमपीईबी के गेस्ट हाउस पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
पूरे प्रकरण पर लोकायुक्त डीएसपी सुरेखा परमार ने बताया, बरही निवासी दिलराज किशोर अग्रवाल जो कि किराना व्यवसायी है। उसके द्वारा शिकायत मिली थी कि स्टेट जीएसटी के बाबू नंद किशोर गर्ग द्वारा जीएसटी नंबर और छापेमार कार्रवाई न करने की एवज में हर महीने पांच हजार दो। इसी पर मैहर बाइपास से आरोपी बाबू को पांच हजार रुपये की पहली किस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
