फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Greed to get fake money ruined, three women of same family raped in Ratlam

MP News: गढ़ा धन पाने के लालच ने कर दिया बर्बाद, जादू-टोने का डर दिखा एक ही परिवार की तीन महिलाओं से दुष्कर्म

Sun, 18 Feb 2024 10:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:15 PM IST
सार

रतलाम में तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्थान के एक तांत्रिक ने जादू टोने का डर दिखाकर महिलाओं को निशाना बनाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Greed to get fake money ruined, three women of same family raped in Ratlam
रतलाम जिले में तीन महिलाओं से रेप का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के आलोट में राजस्थान निवासी एक व्यक्ति द्वारा जादू टोने का डर दिखाकर परिवार को अपने झांसे में लेकर परिवार की तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार बलवीर पिता महावीर बैरागी निवासी बेगू जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) सात दिन पहले आलोट आया और यहां उसने एक व्यक्ति को जमीन में गढ़ा धन निकालने का लालच देकर झांसे में लिया। उसके बाद व्यक्ति उसको अपने घर ले गया। तांत्रिक ने महिला के पति व उसके बेटे को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए भेज दिया था। फिर उसने नशीला पदार्थ पिला कर महिला सहित उसकी बेटी व बहन के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला का पति वापस लौटा तो उसने पूरी घटना अपने पति को बताई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उक्त तांत्रिक बलबीर को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर किया तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक बलवीर सात दिन पहले परिवार के परिचित व्यक्ति को रेलवे स्टेशन पर मिला था। उसने परिचित को जमीन से गढ़ा धन निकालने की बात कही। इसके वो उस तांत्रिक को घर ले आया। तांत्रिक बलवीर ने घर के सदस्यों को अपने झांसे में लेकर गले में बांधने के लिए ताबीज दिए। इसके बाद उसने जादू-टोने का डर बताकर महिला के पति और बेटे को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए भेज दिया। पति व बेटे के मेहंदीपुर बालाजी जाने के बाद तांत्रिक ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला को पानी में घोलकर नशीला पदार्थ  पिला दिया। जिससे महिला ने अपने होश खो दिए। इसके बाद कथित तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि बाद में तांत्रिक ने चाकू दिखाकर उसकी बेटी और बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया तीन महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed