फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Cabinet approves Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana, 18 year old orphan children will be benefited

MP News: कैबिनेट ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को स्वीकृति दी, 18 साल के अनाथ बच्चों को होगा फायदा

Wed, 10 Aug 2022 07:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Aug 2022 07:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में बुधवार को अहम प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना भी मंजूर की गई है। 

विज्ञापन
MP News: Cabinet approves Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana, 18 year old orphan children will be benefited
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में बुधवार को अहम प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना भी मंजूर की गई है। 

विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को स्वीकृति दी है। इस योजना में सरकार 18 साल की उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता देगी। प्रदेश में हर साल 150 से 200 अनाथ बच्चे बाल संस्थाओं से 18 साल की उम्र होने पर निकलते हैं। इन बच्चों को सरकार आईटीआई, पॉलिटेक्निक या नीट, जेईई, क्लैट निकालने पर पढ़ाई करने तक आर्थिक सहायता 5 से 8 हजार रुपये की उपलब्ध कराएगी। यह सहायता 24 साल तक दी जाएगी। इसके अलावा इनके संयुक्त खाते में एक साल और अधिकतम 18 साल तक दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ आयुष्मान योजना से इलाज कराने के प्रावधान किए गए हैं।

विज्ञापन

महिला वित्त विकास निगम के सुदृणीकरण के तहत नारी सम्मान कोष स्थापित करने को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना से 4 फीसदी ब्याज लिया जाता था, अब इसे दो प्रतिशत कर दिया जाएगा। इससे महिला स्व सहायता समूहों को फायदा होगा। साथ ही उनके प्रोडक्ट की मॉर्केटिंग के लिए भी निगम आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगा। वहीं, किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर निरंतर ऋण मिलता रहेगा। इसके अलावा छिंदवाड़ा की पंच वृहद परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इसकी लागत 3395 करोड़ रुपये की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed