MP News: शादी से मना करने पर युवती ने लिव-इन पार्टनर की सरेराह कर दी पिटाई, कालर पकड़कर ले गई थाने
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक को प्रेम-प्रसंग के बाद लिव-इन रिलेशन में रहना भारी पड़ गया। शहर के बीच बाजार में ही युवक के साथ सड़क पर उसकी पूर्व प्रेमिका ने जमकर हंगामा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन में एक युवती ने अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर प्रेमी को सरेराह पीटते हुए कालर पकड़कर थाने तक ले गई। सड़क पर हंगामा हिट देख लोगों ने इस हंगामे के वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। बताया जा रहा है कि युवक-युवती लंबे समय से लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन जब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया तो युवती ने उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। लेकिन युवक जमानत पर बाहर घूम रहा था। यही बात युवती को खटक गई और उसने युवक की न सिर्फ सरेराह पिटाई की, बल्कि उसे कालर पकड़कर थाने भी ले गई। फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है।
खरगोन शहर में सोमवार को प्रेम-प्रसंग के चलते हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। लगभग तीन साल से युवक-युवती के बीच चल रहे विवाद ने भरे बाजार हंगामे का रूप ले लिया और मामला थाने तक आ पहुंचा। जहां पुलिस को मामला सुलझाने में खासी मशक्कत करना पड़ रही है। दरअसल, एक युवती ने बिस्टान रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक युवक को देख अपना आपा खो दिया और सरेराह युवक को पीट दिया। युवक की पिटाई के बाद युवती उसे कालर पकड़कर थाने लेकर पहुंच गई। इस दौरान रास्ते भर लोग युवक-युवती को देख पीछे पीछे थाने तक पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, युवक-युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते दोनों लिव-इन में रह रहे थे। युवती ने युवक से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बस इसी बात से नाराज युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया, लेकिन युवक ने कोर्ट से जमानत ले ली। जमानत मिलने के बाद वह युवती को शहर में घूमता देख भड़क गई और युवक पर सरेराह बरस पड़ी।
युवती ने युवक के साथ सरेराह मारपीट करने के बाद उसकी कालर पकड़ कर थाने लाने के बाद आरोप लगाया कि युवक उसे केस वापस लेने के लिए धमका रहा है। जबकि युवक के परिजनों का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन जमानत मिलने से युवती में बौखलाहट है, जिसके चलते उसने युवक के साथ बीच बाजार मारपीट की और उसे थाने ले आई। फिलहाल, खरगोन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
