फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Gheraoed the police station to protest against molestation of a minor, call for Daluda bandh today

MP News: नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध में हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, आज दलौदा बंद का आह्वान

Mon, 12 Feb 2024 09:31 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दलौदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दलौदा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 09:31 AM IST
सार

Mandsour: जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक नाबालिग लड़की के साथ वर्ग विशेष के युवकों द्वारा छेड़छाड़ कर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन

विस्तार

वर्ग विशेष के युवकों द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दलौदा थाने का घेराव कर तुरंत कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद एकत्रित भीड़ ने नगर में दलौदा बंद के आह्वान को लेकर बाइक रैली की। मामले में एएसपी गौतम सोलंकी ने कहा कि किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। नाबालिग किशोरी ने पांच लोगों के नाम बताए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार दलौदा निवासी एक नाबालिग किशोरी को वर्ग विशेष के लड़के शाम करीब 5 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ नगर की एक सूनसान कॉलोनी में ले गए, जहां उनके द्वारा लड़की से मारपीट की गई। इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन हितेश राठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और किशोरी को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर थाने ले गए। साथ ही मौके पर मौजूद आरोपियों को भी थाने ले जाया गया। कुछ आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन


इधर सूचना मिलने पर हिंदू नेताओं ने अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। घटना को लेकर सोमावर को दलौदा बंद का आह्वान भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही

पूरे मामले में दलौदा थाना प्रभारी बलदेव सिंह चौधरी की भारी लापरवाही दिखाई दी। मामला शाम 5 बजे के लगभग थाने में पहुंच गया था लेकिन रात 8:30 बजे तक कोई सख्त एक्शन नहीं लिया गया। थाने पर कोई महिला सब इंस्पेक्टर नहीं होने की वजह से रात आठ बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई, जिसके चलते मौके पर एकत्रित भीड़ आक्रोशित हो गई और नारेबाजी करने लगी। सूचना पर एएसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी कीर्ति बघेल, शहर कोतवाली टीआई किशोर पाटनवाला, वाय डी नगर थाना टीआई संदीप मंगोलिया सहित पुलिस बल दलौदा थाने पहुंचा।


चौराहों पर किया पुलिस बल तैनात 

हिंदू संगठन के आक्रोश और मामले को देखते हुए नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो।

पांच के खिलाफ मामला दर्ज

एएसपी गौतम सोलंकी ने बताया की किशोरी की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ मारपीट छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे जैसे ही तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed