फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Gang of women thieves used to come in cars from Rajasthan, eight women arrested

MP News: राजस्थान से कार में आती थी महिला चोरों की गैंग, वारदात कर हो जाती थी रफूचक्कर, आठ महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 10:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

पुलिस ने महिला चोरों के गैंग को पकड़ा है। जो कार से राजस्थान से मध्य प्रदेश के रतलाम आता था और यहां पर वारदात को अंजाम देकर लौट जाता था। पुलिस ने आठ महिलाओं के साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
MP News: Gang of women thieves used to come in cars from Rajasthan, eight women arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

रतलाम पुलिस ने शातिर महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। महिलाओं का यह गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए कार से राजस्थान से मध्य प्रदेश के रतलाम आता था और यहां पर वारदात को अंजाम देकर लौट जाता था। पुलिस ने गिरोह की 8 महिला सदस्यों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में गैंग की सरगना कालीबाई पति रमेश निनामा (48) निवासी कुआनिया जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) को मौके से पकड़ा था, जिससे पूछताछ में उसने अन्य साथियों के नाम बताए थे। पुलिस ने उसकी साथी कृष्णा पति नटवर निनामा (22), सुकली पति शिवा निनामा (32)  निवासी बांसवाड़ा, कैलाश पति कल्पेश निनामा (40) निवासी नीम का थाना, शीला पति ईश्वर मईड़ा (30) निवासी पिपलवा, मोगी पति राजू खराड़ी (35) निवासी भूतिया डूंगरा, सेमली पति रावजी मईड़ा (35) निवासी उदयपुरा, मीरा पति गौतम मईड़ा (60) निवासी पिपलवा व अशोक पिता हीरालाल मईड़ा निवासी सात तलाई को पकड़ा है। सभी राजस्थान बांसवाड़ा के निवासी है, पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दो अभी भी फरार
अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह से पुलिस ने बीते दिनों शिवगढ़ क्षेत्र में एक बस में सवार महिला के बैग से चुराए गए 2 लाख रुपये में से 1 लाख 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्य कार में सवार होकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से मध्य प्रदेश के समीपस्थ जिले रतलाम आती थीं और अलग-अलग हिस्सों में जाती थीं। महिलाएं बस में सवार होती थीं और ऐसे यात्रियों पर नजर रखती थीं जो कि आभूषण या नगदी लेकर चल रहे हों और फिर उन्हें शिकार बना लेती थीं। काम होने के बाद ये बीच रास्ते में बस रुकवाकर उतरती थीं और अपनी अन्य महिला साथी को बुलाकर कार में बैठ फरार हो जाती थीं। वारदात में शामिल दो महिला लक्ष्मी व मीरा फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आईं पकड़ में
गिरोह की महिलाओं द्वारा बाजना के किराना व्यापारी नीलेश राठौर के झोले से बस में सफर के दौरान दो लाख रुपये चुरा लिए थे। मामले में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मौके से एक महिला कालीबाई को पकड़ लिया था। पुलिस ने तीन दिन की मशक्कत के बाद आठ महिलाएं और एक पुरुष को भी गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। शिवगढ़ थाना थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि महिलाओं की यह गैंग राजस्थान की है। इसमें कालीबाई मुख्य सरगना है और अन्य महिलाएं उसके साथ वारदात को अंजाम देती थीं। साथ में बोलेरो कार रखती थीं जो आरोपी अशोक पिता हीरालाल मईड़ा निवासी सात तलाई जिला बांसवाड़ा की है। बोलेरो बस के आगे-पीछे ही चलती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed