फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Fraudster arrested by becoming zonal manager of Central Bank

MP News: सेंट्रल बैंक का जोनल मैनेजर बन धोखाधड़ी करने वाला दबोचा, लोन में सब्सिडी देने के नाम पर फंसाते थे

Sun, 02 Oct 2022 12:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Oct 2022 12:21 PM IST
सार

सेंट्रल बैंक का जोनल मैनेजर बनकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को जोनल मैनेजर और उसके अंडर में 40 मैनेजर काम करना बताता था। आरोपी और उसके साथी कॉल करके लोगों को लोन में 50% सब्सिडी देने की स्कीम बता कर फंसाते थे। इसके बाद उनसे मार्जिन मनी और अन्य खर्चे के नाम पर पैसे ठग लेते थे।

विज्ञापन
MP News Fraudster arrested by becoming zonal manager of Central Bank
सेंट्रल बैंक का मैनेजर बनकर धोखाधड़ी करने वाला पकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में एमपी नगर पुलिस ने सेंट्रल बैंक का जोनल मैनेजर बनकर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ा है। एमपी नगर पुलिस को विदिशा के मुरवास थाना ग्राम भीला के लईक शाह ने शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने विनय नायक, सिन्हा, दुबे व प्रजापति नाम के व्यक्तियों के डेयरी फार्म के लिए 2 करोड़ का लोन 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ देने के नाम पर रुपए ठगने की शिकायत पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने खुद को सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा जेल रोड अरेरा हिल्स में मैनेजर बताया। फिर उनके साथ ही भरौसी लाल, मसूद, हेमंत जैन, गोपाल तथा हरपाल निवासी मुरवास जिला विदिशा से स्टाम्प शुल्क, सी.ए. रिपोर्ट व एफआई कराने तथा मार्जिन मनी  के नाम पर 20 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


इस मामले में एमपी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। इनमें से एक व्यक्ति के मसाज पार्लर में आने-जाने की जानकारी मिली, जहां से पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उसका पति है। महिला से नंबर लेकर पुलिस ने ग्राहक बनकर बात की। फिर आरोपी को लाल परेड ग्राउंड पर मिलने बुलाया, जहां पुलिस ने आरोपी संजय सिन्हा निवासी पेवल वे कालोनी थाना कटारा हिल्स को पकड़ लिया।
विज्ञापन

 
आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से धोखाधड़ी के पैसों से खरीदी जावा बाइक कीमत 2 लाख रुपए जप्त की। आरोपी के साथ शामिल अन्य आरोपी विनय, सिन्हा व प्रजापति नामक व्यक्तियों की तलास की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका एक साथी विनय नायक फोन करके जरूरतमंद लोगों को लालच देकर लोन में 50 प्रतिशत सब्सिडी का लालच देकर मार्जिन मनी के नाम पर पैसा ऐंठते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed