{"_id":"631a25a1b1286d2842739199","slug":"mp-news-former-cm-kamal-nath-demands-to-start-dada-dham-express-closed-since-corona-period-wrote-letter-to-r","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व CM कमलनाथ ने की कोरोना काल से बंद दादा धाम एक्सप्रेस को चालू करने की मांग, रेलवे को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व CM कमलनाथ ने की कोरोना काल से बंद दादा धाम एक्सप्रेस को चालू करने की मांग, रेलवे को लिखा पत्र
Thu, 08 Sep 2022 11:07 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:07 PM IST
सार
कोरोना काल से बंद दादा धाम एक्सप्रेस को चालू करने की मांग पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की है। कोरोना काल से बंद ट्रेन के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर को पत्र लिखकर कोरोना काल से बंद पड़ी नागपुर भुसावल ट्रेन को दोबारा चालू करने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना काल से पहले नागपुर भुसावल ट्रेन सेवा चल रही थी। इससे पांढुर्णा के यात्री भी सफर करते थे। लेकिन कोरोना काल के बाद से इस ट्रेन को बंद कर दिया गया। कोरोना के बाद स्थिति सामान्य होने पर अन्य ट्रेन शुरू कर दी गई, लेकिन नागपुर भुसावल ट्रेन सेवा अभी भी बंद पड़ी हुई है। जिसे तत्काल शुरू किया जाए।
विज्ञापन
यात्रियों को हो रही परेशानी
लंबे समय से बंद पड़ी नागपुर भुसावल ट्रेन बंद होने से पांढुर्णा से खंडवा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दरअसल इस ट्रेन से काफी संख्या में यात्री दादा जी धाम खंडवा तक आवागमन करते थे। ट्रेन बंद होने से उन्हें अब बस या प्रायवेट वाहनों से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
