फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: For the first time, two police stations of Katni got ISO award

MP News: पहली बार कटनी के दो थानों को मिला ISO अवॉर्ड, बेहतर व्यवस्थाओं और गुणवत्ता के दम पर मिली उपलब्धि

Wed, 07 Feb 2024 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 04:10 PM IST
सार

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ अनुभाग के दो थानों को उनके मूल्यांकन और गुणवत्ता के लिए आईएसओ अवॉर्ड से नवाजा गया है। एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने विजयराघवगढ़ टीआई अनूप सिंह और कैमोर टीआई सुरेश की सुमन को आईएसओ अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

विज्ञापन
MP News: For the first time, two police stations of Katni got ISO award
कटनी जिले के दो थानों को आईएसओ अवॉर्ड मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले को पहली बार आईएसओ अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसमें विजयराघवगढ़ अनुभाग के दो थाने शामिल किए गए हैं। इन दोनों थानों को मूल्यांकन एवं गुणवत्ता के आधार पर ही आईएसओ अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कैमोर थाना और विजयराघवगढ़ थाना को ISO (मानकीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन) द्वारा प्रमाणित होने वाले थाने से सम्मानित किया गया है। दरअसल आईएसओ की टीम द्वारा थानों में व्यवस्थाओं, साफ़-सफ़ाई, फरियादी को सुनने के तरीके से लेकर उनके निराकरण करने जैसे करीब 100 बिंदुओं का मूल्यांकन करते हुए आईएसओ अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। इसे बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के हाथों एसडीओपी कृष्णपाल सिंह और उनके दोनों थाना प्रभारियों ने लिया है।
विज्ञापन


विजयराघवगढ़ थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पूरे थाने और परिसर का जायजा लेते हुए कर्मचारियों से कई विषयों कर चर्चा की। जिसके बाद ISO 9001:2015 अवॉर्ड के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के बाद एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने विजयराघवगढ़ टीआई अनूप सिंह और कैमोर टीआई सुरेश की सुमन को आईएसओ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था द्वारा बुधवार को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ अनुभाग के दो थानों को उनके मूल्यांकन और गुणवत्ता के लिए आईएसओ अवॉर्ड से नवाजा गया है। ये कटनी में पहली बार किसी थाने को मिला है और हमारी कोशिश है इस तरह से जिले के और थानों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed