फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Five people drowned in Jhajhua waterfall while taking selfie in Maihar two people died

MP News: मैहर में सेल्फी के चक्कर में पांच लोग झझौआ झरने में बहे, दो लोगों की मौत

Mon, 05 Aug 2024 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 10:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सेल्फी के चक्कर में पांच लोग झझौआ झरने में बह गए। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
MP News Five people drowned in Jhajhua waterfall while taking selfie in Maihar two people died
झरने में बहने से दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। झझौआ पिकनिक मनाने गए पांच युवक पानी में बह गए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में ये घटना घटी है। अमरपाटन तहसील के कटहा गांव के पास स्थित पहाड़ी के झझौआ झरने में दो लोग बह गए हैं। दोनों युवकों का शव बरामद हो गया है। बताया गया कि रविवार को झझौआ झरना देखने के लिए सतना निवासी राजा कुशवाहा, अज्जू कुशवाहा, शाहिल और अमरपाटन निवासी नीरज कुशवाहा और अजीत पहुंचे थे।

विज्ञापन


बता दें कि यहां पर राजा को छोड़ सभी लोग झरने पर नहाने के लिए उतर गए। जहां झरना गिरता है उसके आगे सभी लोग नहा रहे थे। तभी तेज बहाव आया तो सभी बहने लगे। इसमें नीरज और अजीत तो किसी तरह बच निकले लेकिन अज्जू और शाहिल बह कर आगे चले गए। यहां से घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू दल ने बहे युवकों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में अज्जू कुशवाहा (22) का शव बरामद हो गया है। लापता हुए दूसरे युवक का शव चार घंटे बाद रात 10 बजे मिला। 
विज्ञापन


सोमवार को टीआइ केपी त्रिपाठी ने बताया कि नई बस्ती थाना कोलगवां सतना निवासी 19 वर्षीय साहिल कुशवाहा का शव मिलने के बाद घटना में मृतकों की दो हो गई है। साहिल का शव झरने के पास ही गहरे पानी में गोताखोरों ने तलाश लिया। बताया कि जहां हादसा हुआ उसके कुछ समय पहले तक एसडीएम, तहसीलदार सहित हम सब लोग मौजूद थे। सुबह से ही सूचना मिल रही थी कि झरने में लोग नहाने आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक वहां रहे और लोगों को झरने से हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed