{"_id":"66b10b4e23485681140e89eb","slug":"mp-news-five-people-drowned-in-jhajhua-waterfall-while-taking-selfie-in-maihar-two-people-died-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मैहर में सेल्फी के चक्कर में पांच लोग झझौआ झरने में बहे, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मैहर में सेल्फी के चक्कर में पांच लोग झझौआ झरने में बहे, दो लोगों की मौत
Mon, 05 Aug 2024 10:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:56 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सेल्फी के चक्कर में पांच लोग झझौआ झरने में बह गए। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
झरने में बहने से दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। झझौआ पिकनिक मनाने गए पांच युवक पानी में बह गए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में ये घटना घटी है। अमरपाटन तहसील के कटहा गांव के पास स्थित पहाड़ी के झझौआ झरने में दो लोग बह गए हैं। दोनों युवकों का शव बरामद हो गया है। बताया गया कि रविवार को झझौआ झरना देखने के लिए सतना निवासी राजा कुशवाहा, अज्जू कुशवाहा, शाहिल और अमरपाटन निवासी नीरज कुशवाहा और अजीत पहुंचे थे।
विज्ञापन
बता दें कि यहां पर राजा को छोड़ सभी लोग झरने पर नहाने के लिए उतर गए। जहां झरना गिरता है उसके आगे सभी लोग नहा रहे थे। तभी तेज बहाव आया तो सभी बहने लगे। इसमें नीरज और अजीत तो किसी तरह बच निकले लेकिन अज्जू और शाहिल बह कर आगे चले गए। यहां से घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू दल ने बहे युवकों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में अज्जू कुशवाहा (22) का शव बरामद हो गया है। लापता हुए दूसरे युवक का शव चार घंटे बाद रात 10 बजे मिला।
विज्ञापन
सोमवार को टीआइ केपी त्रिपाठी ने बताया कि नई बस्ती थाना कोलगवां सतना निवासी 19 वर्षीय साहिल कुशवाहा का शव मिलने के बाद घटना में मृतकों की दो हो गई है। साहिल का शव झरने के पास ही गहरे पानी में गोताखोरों ने तलाश लिया। बताया कि जहां हादसा हुआ उसके कुछ समय पहले तक एसडीएम, तहसीलदार सहित हम सब लोग मौजूद थे। सुबह से ही सूचना मिल रही थी कि झरने में लोग नहाने आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक वहां रहे और लोगों को झरने से हटाया।
विज्ञापन
