फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mann ki Baat: पहले प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी फिर 235 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sun, 30 Apr 2023 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 09:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। विवाह में बंधने वाले 235 जोड़ों ने जीवन के सात फेरों के साथ सुने जाने वाले सात वचनों से पहले रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इसके बाद विवाह बंधन में बंधी। 

विज्ञापन
MP News: First listened to Prime Minister's mann ki baat, then 235 couples took seven rounds
रतलाम के आलोट में शादी के पहले 235 जोड़ों ने विवाह से पहले मन की बात सुनी। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। विवाह में बंधने वाले 235 जोड़ों ने जीवन के सात फेरों के साथ सुने जाने वाले सात वचनों से पहले रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इसके बाद विवाह बंधन में बंधी। 


रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात आयोजन का 100वां एपिसोड था। अलग-अलग जगह इसके लिए अलग-अलग तरह के आयोजन किए गए थे। रतलाम में अनोखा नजारा देखने को मिला। जिले के आलोट में 235 जोड़ों ने विवाह में बंधने से पहले पीएम के मन की बात सुनी, फिर फेरे लिए।बता दें कि आलोट में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन हो रहा था। यहां 235 डोड़ों का विवाह होना था। मंडप में प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 235 दूल्हा ओर दुल्हनें ओर इनके साथ आए लगभग 20 हजार घराती ओर बराती ने एक साथ पीएम के मन की बात सुनी।
Trending Videos
MP News: First listened to Prime Minister's mann ki baat, then 235 couples took seven rounds
रतलाम के आलोट में 235 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह से ही सामूहिक विवाह समारोह में सांसद अनिल फिरोजिया ने मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के लिए एक बड़ी एलईडी की व्यवस्था की थी। दूल्हा-दुल्हनों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने के पहले सांसद अनिल फिरोजिया के साथ बैठकर मन की बात को सुना और उसके बाद सात फेरे लिए। दरअसल ये आयोजन आलोट तहसील के मनूनीया महादेव मंदिर पर जनपद पंचायत के सहयोग से आयोजित किया गया था। आयोजन में सांसद अनिल फिरोजिया के अलावा पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष कालूसिंह, उपेंद्र सिंह, नंदन जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

पहले वजन कम करने में अब एक साथ 235 जोड़ों के साथ मन की बात सुनने का बनाया रिकॉर्ड
सांसद अनिल फिरोजिया अपने काम करने के अनूठे तरीकों के कारण पहचाने जाते हैं। कोरोना काल मे सेवा के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ सांसद का तमगा हासिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी की वजन कम करने की सलाह पर 40 किलो वजन कम कर क्षेत्र के विकास के लिए 40 हजार करोड़ का पैकेज लिया था। अब मन की बात कार्यक्रम में 235 जोड़ों और लगभग 20 हजार घराती-बराती के साथ सुनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। आयोजन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से लाइव जुड़ कर संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ो को बधाई-शुभकामनाएं दीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed