{"_id":"64a6f631b8a13b52d2088413","slug":"mp-news-fir-on-admin-of-instagram-id-for-making-fake-election-survey-viral-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चुनाव का फर्जी सर्वे वायरल करने पर इंस्टाग्राम आईडी के एडमिन पर FIR, भोपाल पुलिस पहुंची छिंदवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चुनाव का फर्जी सर्वे वायरल करने पर इंस्टाग्राम आईडी के एडमिन पर FIR, भोपाल पुलिस पहुंची छिंदवाड़ा
Thu, 06 Jul 2023 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:43 PM IST
सार
एक फर्जी चुनाव सर्वे रिपोर्ट काेमामले में भोपाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। और पुलिस जांच-पड़ताल के लिए छिंदवाड़ा में डेरा डाले हुए है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं में मामले को लेकर फ्रिक साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में चुनाव भले ही दूर हैं, पर चुनाव के नतीजे अपने पक्ष में आने के दावों की होड़ सी लगी है। इसके लिए कई तरह के सर्वे की बातें भी सामने आती रही हैं। ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा से सामने आया है। एक फर्जी सर्वे रिपोर्ट का मामला भोपाल पुलिस ने दर्ज किया है। और पुलिस जांच-पड़ताल के लिए छिंदवाड़ा में डेरा डाले हुए है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं में मामले को लेकर फ्रिक साफ देखी जा सकती है।
बता दें कि भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता द्वारा टीम विद कमलनाथ इंस्टाग्राम आईडी के एडमिन पर भोपाल में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस सिलसिले में भोपाल पुलिस बीती रात से छिंदवाड़ा में डेरा जमाई हुई है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस इस एफआईआर से जुड़ी जांच कर संबंधित आईटी सेल प्रभारी पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर सकती है। ऐसे में छिंदवाड़ा कांग्रेस में सारे मामले को लेकर सरगर्मी देखी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सारे मामले में भले ही अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन छिंदवाड़ा में कांग्रेस के जिला समन्वयक आनंद बक्शी के घर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा देखा गया। दरअसल आनंद बक्शी ने आशंका जताई है कि उन्हें किसी मामले में गिरफ्तार करने के लिए भोपाल पुलिस छिंदवाड़ा पहुंची है। आनंद बक्शी का कहना है कि छिंदवाड़ा पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी मिली थी जिसके बाद उनके घर काफी संख्या में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लग गया।