फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: FIR lodged on BJP's complaint regarding Pakistan Zindabad slogan during Rahul's Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: यात्रा में पाकिस्तान समर्थित नारे लगने का मामला, कांग्रेस मीडिया विभाग प्रमुख पर केस दर्ज

Sun, 27 Nov 2022 06:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Nov 2022 06:55 PM IST
सार

एफआईआर में यह भी जिक्र है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और कमलनाथ भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में पूरे भारत में देश विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। जिससे देश की सार्वजनिक शांति को भंग किया जा रहा है। एफआईआर में लिखा है कि भारत जोड़ो का मूल उद्देश्य खंडवा जिले में यात्रा के दौरान सामने आया, जो देश की सार्वजनिक शांति को भंग करने वाला है।

विज्ञापन
MP News: FIR lodged on BJP's complaint regarding Pakistan Zindabad slogan during Rahul's Bharat Jodo Yatra
बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद नारा लगने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से छत्तीसगढ़ में एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी के खिलाफ शिकायत करने के दो दिन बाद बीजेपी ने कांग्रेस के मीडिया समन्वयक पीयूष बबले और आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अभय तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
बीजेपी की तरफ से पंकज चतुर्वेदी ने भोपाल क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी। क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस के मीडिया समन्वयक पीयूष बबले और आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अभय तिवारी पर एफआईआर दर्ज कर की है। एफआईआर में यह भी जिक्र है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और कमलनाथ भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में पूरे भारत में देश विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। जिससे देश की सार्वजनिक शांति को भंग किया जा रहा है।
विज्ञापन


एफआईआर में लिखा है कि भारत जोड़ो का मूल उद्देश्य खंडवा जिले में यात्रा के दौरान सामने आया, जो देश की सार्वजनिक शांति को भंग करने वाला है। खंडवा के धनगांव में यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। एफआईआर में लिखा है कि उक्त वीडियो को 25 नवंबर को सुबह 8.52 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर अपलोड किया गया और बाद में डिलीट किया गया। साथ ही मीडिया समन्वयक पीयूष बबले द्वारा वीडियो को वाट्सग्रुप के माध्यम से पत्रकारों को भेजने की बात कही है।  इस मामले में क्राइम ब्रांच ने धारा 153(बी), 504, 505(1), 505(2) 120 बी भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने रायपुर में कराई एफआईआर 
वहीं, इस मामले में कांग्रेस की तरफ से भी रायपुर के सिविल लाइन थाने में बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर के खिलाफ मॉर्फ्ड वीडियो शेयर करने और माहौल खराब करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

सीएम ने भी दिए जांच के आदेश 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए थे। सीएम ने कहा था कि कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है। आज भी जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं, वह कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस की मानसिकता जोड़ने की नहीं, तोड़ने की है।

 
क्या है मामला
बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के बाद एक वीडियो  बीजेपी की तरफ से शेयर किया गया था, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते आवाज आ रही है। बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने वीडियो शेयर कर शर्मनाक बताया। साथ ही लिखा कि यह वीडिया कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की तरफ से शेयर किया गया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के नेताओं के वीडियो को मॉर्फ्ड बताया था और राहुल की यात्रा को मिल रहे समर्थन से डर कर ध्यान भटकाने षड्यंत्र करने का आरोप लगाया था। इस मामले में कांग्रेस की तरफ से छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed