फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Fake TTE was checking tickets in train, people caught on suspicion and handed over to RPF

MP News : टीटीई बनकर अंबिकापुर ट्रेन में टिकट चेक कर रहा था, लोगों ने शक होने पर पकड़ा और आरपीएफ को सौंपा

Sun, 12 Feb 2023 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 06:58 PM IST
सार

फर्जी टीटीई शहडोल से जरनल कोच में घुसा और ट्रेन की कोच में बैठे यात्रियों से टिकट पूछने लगा, लेकिन यात्रियों को शक हुआ तो उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया। 

विज्ञापन
MP News: Fake TTE was checking tickets in train, people caught on suspicion and handed over to RPF
demo pic

विस्तार

कटनी आरपीएफ ने फर्जी टीटीई को पकड़ा है जो अंबिकापुर ट्रेन में लोगों की टिकट चेक कर रहा था। इसी दौरान एक यात्री को टीटीई पर शक हुआ तो उसने कॉल कर आरपीएफ को सूचना दी। ट्रेन के साउथ रेलवे स्टेशन पहुंचते ही कटनी आरपीएफ पुलिस ने फर्जी टीटीई विष्णु तोमर को अरेस्ट कर लिया और थाने ले गए। 
विज्ञापन


आरपीएफ ने बताया कि पकड़ा गया फर्जी टीटीई शहडोल से जरनल कोच में घुसा और ट्रेन की कोच में बैठे यात्रियों से टिकट पूछने लगा, लेकिन यात्रियों को शक हुआ यात्रियों ने कड़ी आवाज में पूछताछ की तो वह घबरा कर पूरा माजरा बताने लगा...। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया फर्जी टीटीई विष्णु मुरैना जिले का निवासी है। वह ट्रेन में शहडोल से चढ़ा था और वह पेंट्रीकार में काम करता है। वही अंबिकापुर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि उन्हें शक होने पर युवक को पकड़ पूछताछ की तो पूरा सच कबूल किया। इसकी शिकायत यात्रियों ने ट्रेन में मौजूद ओरिजनल टीटीई को की। पूरा मामला समझते ही टीटीई और यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दी, जिस पर कटनी आरपीएफ ने ट्रेन के साउथ स्टेशन पहुंते ही जनरल कोच से विष्णु तोमर नामक युवक को अरेस्ट कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ पर फर्जी टीटीई विष्णु ने पुलिस को बताया कि ट्रेन में मौजूद टीटीई ने खुद कहा था कि वह ट्रेन में उसकी सहायता के लिए जनरल कोच में टिकट चेक कर ले। जब पकड़ा गया तो वह यात्रियों को आक्रोशित देख अपने बातों से मुकर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed