फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Even after a year, Kamal Nath's 'Bal Congress' is still crawling, not ready to stand on its feet

MP News: एक साल बाद भी गोद से नहीं उतरी बाल कांग्रेस, कमलनाथ के सपने का क्या होगा?

Fri, 04 Nov 2022 06:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Nov 2022 06:49 PM IST
सार

बाल कांग्रेस के गठन के समय एक साल में 5 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन करीब एक साल में यह संख्या 20 हजार भी नहीं पहुंच पाई। बाल कांग्रेस में 230 विधानसभा में प्रत्येक में कैप्टन और उपकैप्टन नियुक्त किया जाना था।

विज्ञापन
MP News: Even after a year, Kamal Nath's 'Bal Congress' is still crawling, not ready to stand on its feet
कमलनाथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश बाल कांग्रेस एक साल बीत जाने के बाद भी अपने पैरों पर भी खड़ी नहीं हो पा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पिछले साल 14 नवंबर को बाल कांग्रेस का गठन किया था। इसका उद्देश्य एक साल में 16 से 19 साल के पांच लाख युवाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ना था। साथ ही उम्मीद की जा रही थी कि इसका फायदा 2023 के विधानसभा चुनाव में लिया जाएगा। जोर शोर से गठन करने के करीब एक साल बाद भी यह रेंग ही रही है।
विज्ञापन

 
कैप्टन और उपकैप्टन तक नहीं बने
बाल कांग्रेस के गठन के समय एक साल में 5 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन करीब एक साल में यह संख्या 20 हजार भी नहीं पहुंच पाई। यह आंकड़े भी कागजों में हैं। बाल कांग्रेस में 230 विधानसभा में प्रत्येक में कैप्टन और उपकैप्टन नियुक्त किया जाना था। अब तक सिर्फ 114 कैप्टन और उपकैप्टन बनने का दावा किया जा रहा है। यानी साफ है कि बाल कांग्रेस के लिए विधानसभा में कैप्टन और उपकैप्टन तक नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में 20 हजार सदस्य बनाने का दावा भी कागजी लगता है।
विज्ञापन

 
बाला बच्चन और प्रजापति को हटाया
बाल कांग्रेस के गठन के समय प्रदेश अध्यक्ष इंदौर के लक्ष्य गुप्ता को और प्रदेश प्रभारी बाला बच्चन बनाया गया। बच्चन की जिम्मेदारी बाल कांग्रेस की नियमित बैठकें लेने और संगठन को बढ़ाने की थी। लेकिन जनवरी में बाला बच्चन को हटा कर एनपी प्रजापति को प्रभारी बना दिया गया। इसके बावजूद बाल कांग्रेस की गतिविधियां आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने महेंद्र जोशी को बाल कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी बनाया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमलनाथ लेने बाल कांग्रेस की क्लास
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर 10 नवंबर को बाल कांग्रेस की बैठक रखी गई है। इसमें कमलनाथ बाल कांग्रेस की क्लास लेंगे। तीन घंटे की क्लास में बाल कांग्रेस के पदाधिकारियों को राजनीति के साथ ही कांग्रेस की नीतियों के टिप्स दिए जाएंगे। साथ ही उनको बाल कांग्रेस के सदस्य बनाने का टॉस्क भी दिया जाएगा।


जल्द परिवर्तन देखने को मिलेगा
प्रदेश बाल कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी का कहना है कि बच्चों की परीक्षा समेत कई गतिविधियां चलती है। हम उन पर कोई दबाव नहीं डाल सकते। बहुत जल्द ही हम बाल कांग्रेस की बैठक करने वाले है। इसके बाद गतिविधियों में तेजी आएगी। हमारी बाल कांग्रेस का उद्देश्य  संस्कारित, अनुशासित और प्रशिक्षित युवा तैयार करना है, जो अपने भविष्य के लिए बेहतर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed