फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 'Entry of Muslim and Christian traders banned', poster of such message goes viral in Rajgarh district

MP News: 'मुस्लिम व इसाई व्यापारियों का प्रवेश प्रतिबंधित', राजगढ़ जिले में ऐसे संदेश का पोस्टर वायरल

Sun, 06 Aug 2023 03:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 03:41 PM IST
सार

राजगढ़ के एक गांव में मुस्लिम और ईसाई व्यापारियों का प्रवेश प्रतिबंधित होने संबंधी एक पोस्ट वायरल हो रही है। पुलिस ने गांव जाकर पड़ताल की है। फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: 'Entry of Muslim and Christian traders banned', poster of such message goes viral in Rajgarh district
राजगढ़ जिले के एक गांव के नाम से वायरल किया जा रहा बैनर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव के नाम से पोस्टर वायरल हो रहा है। इसमें मुस्लिम व ईसाई व्यापारियों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की बात लिखी गई है। हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला राजगढ़ जिले के ग्राम धतुरिया का है। दरअसल रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा था। इसमें जीरापुर तहसील के धतुरिया गांव का नाम है। पोस्टर में लिखा है कि मुस्लिम और ईसाई व्यापारियों का गांव में प्रवेश करना निषेध (प्रतिबंधित) है, कृपया व्यापारी आधार कार्ड लेकर ही गांव में प्रवेश करें, आज्ञा से समस्त ग्रामवासी धतुरिया।
विज्ञापन


वायरल बैनर को लेकर जीरापुर थाना प्रभारी अजय यादव ने कहा कि सुबह इसकी जानकारी उन्हें भी लगी थी, जब वे पुलिस की टीम के साथ गांव में पहुंचे तो वहां कोई बोर्ड लगा हुआ नहीं मिला है। उन्होंने ग्रामीणों से इस मामले में बात भी की है। उन्होंने कहा किसी आसामाजिक तत्व ने कंप्यूटर स्क्रीन पर लिखे हुए बैनर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अफवाह फैलाई है। फिलहाल तो कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन यदि मामले में शिकायत मिलती है तो डीपीओ से राय लेकर प्रकरण पंजीबद्ध किया  जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed