फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Electricity worker attacked with sword in Ratlam Madhya Pradesh

MP News: बिजली बिल नहीं भरा तो कर्मचारी ने काटी लाइन, गुस्साए मकान मालिक ने हमला करने के लिए निकाली तलवार

Tue, 03 Jan 2023 09:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 09:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से बिजली कर्मचारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने लाइन काट दी थी, इसके चलते गुस्साए मकान मालिक ने लाइन मैन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
MP News Electricity worker attacked with sword in Ratlam Madhya Pradesh
बिजली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले में बकाया बिजली बिल वसूली के लिए गए बिजली कर्मचारी को तलवार लेकर धमकाने का मामला सामने आया है। बीते दिनों हुई इस घटना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घर की बिजली काटे जाने से नाराज व्यक्ति तलवार लेकर लाइनमैन को धमकाता नजर आ रहा है। यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कसारी का है।

विज्ञापन


लाइनमैन को तलवार लेकर धमकाने का यह वीडियो वायरल होने के बाद ताल थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लाइनमैन बृजेश लोधी की शिकायत पर कसारी गांव के कमल डांगी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस थाने पर दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि कसारी निवासी गणपत डांगी के नाम पर बिजली कनेक्शन था, जिसका 6,690 बिल बकाया था। राशि जमा कराने के लिए उपभोक्ता को कहा गया था, लेकिन उनके द्वारा बकाया राशी जमा नहीं कराई गई, जिस पर टीम के साथ गांव में जाकर संबंधित के यहां की लाइन काट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कंपनी के लाइनमैन द्वारा घर का बिजली कनेक्शन काटे जाने की बात से नाराज उपभोक्ता का पुत्र कमल द्वारा लाइनमैन को जान से मारने की नियत से तलवार लेकर आया था। यह देख बिजली कंपनी के अन्य कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कमल को पकड़कर तलवार छुड़वाई थी, जिसके बाद आरोपी युवक गाली-गलौज कर धमकी देकर निकल गया। गत दिनों घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed