फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Dengue is now stinging in the state

MP News: प्रदेश में अब डेंगू मार रहा डंक, अब तक 1595 केस मिले, राहत पिछले साल से कम

Fri, 28 Oct 2022 03:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Oct 2022 03:51 PM IST
सार

अब तक प्रदेश में इस साल 21 हजार से अधिक जांच में 1595 डेंगू के मामले सामने आए है। जबकि पिछले साल 2021 में इस समय तक यह संख्या 10 हजार 102 थी।

विज्ञापन
MP News Dengue is now stinging in the state
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में अब डेंगू के मामले बढ़ रहे है। अब तक प्रदेश में 1595 केस मिले है। हालांकि यह पिछले साल डेंगू के सामने आए मामले की तुलना में काफी कम है।मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अब तक प्रदेश में इस साल 21 हजार से अधिक जांच में 1595 डेंगू के मामले सामने आए है। जबकि पिछले साल 2021 में इस समय तक यह संख्या 10 हजार 102 थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डेंगू के लार्वा के लिए 79 लाख से अधिक घरों में सर्वेक्षण किया गया और मच्छरों को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार परीक्षण, उपचार और एहतियाती उपाए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों का पता लगाने के लिए एलिजा जांच के लिए 64 केंद्र तय किए गए। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने और लार्वा को खत्म करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में डेंगू के मामले 2021 में 13 हजार के पार गए थे। डॉक्टरों के अनुसार तेज सिरदर्द, बुखार 104 डिग्री, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, जी मचलाना, उल्टी आना, सूजन समहित रैसेज डेंगू के लक्षण है। यह दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed